Refer to the 12th Class Hindi Book Antra Questions and Answers CBSE Class 12 Hindi Elective Rachana प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न to develop Hindi language and skills among the students.

CBSE Class 12 Hindi Elective Rachana प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए –

प्रश्न 1.
मुद्रण माध्यम के अंतर्गत कौन-कौन से माध्यम आते हैं ?
उत्तर :
मुद्रण माध्यम के अंतर्गत समाचार-पत्र, पत्रिकाएँ, पुस्तकें आदि आते हैं।

प्रश्न 2.
फ्लैश या ब्रेकिंग न्यूज़ का क्या आशय है ?
उत्तर :
जब कोई विशेष समाचार सबसे पहले दर्शकों तक पहुँचाया जाता है तो उसे फ्लैश अथवा ब्रेकिंग न्यूज़ कहते हैं। प्रश्न 3. ड्राई एंकर क्या है ?
उत्तर :
ड्राई एंकर वह होता है जो समाचार के दृश्य नज़र नहीं आने तक दर्शकों को रिपोर्टर से मिली जानकारी के आधार पर समाचार से संबंधित सूचना देता है।

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 4.
फोन-इन से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर :
एंकर का घटनास्थल पर उपस्थित रिपोर्टर से फ़ोन के माध्यम से घटित घटनाओं की जानकारी दर्शकों तक पहुँचाना फ़ोन-इन कहलाता है।

प्रश्न 5.
लाइव से क्या आशय है ?
उत्तर :
किसी समाचार का घटनास्थल से दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण लाइव कहलाता है।

प्रश्न 6.
जनसंचार के प्रमुख माध्यम कौन-कौन से हैं?
उत्तर :
जनसंचार के प्रमुख माध्यम समाचार-पत्र, पत्रिकाएँ, रेडियो, दूरदर्शन तथा इंटरनेट हैं।

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 7.
इंटरनेट पर समाचार से संबंधित क्या सुविधाएँ उपलब्ध हैं ?
उत्तर :
इंटरनेट पर समाचार पढ़ने, सुनने और देखने की तीनों सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

प्रश्न 8.
मुद्रित माध्यमों की प्रमुख विशेषताएँ क्या हैं?
उत्तर :
मुद्रित माध्यमों को सुरक्षित रख सकते हैं। इन्हें जब चाहे और जैसे चाहे पढ़ा जा सकता है। इनसे लिखित भाषा का विस्तार होता है। इसमें गूढ़ और गंभीर विषयों पर लिखा जा सकता है।

प्रश्न 9.
रेडियो कैसा जनसंचार माध्यम है ? इसमें किसका मेल होता है ?
उत्तर :
रेडियो श्रव्य माध्यम है। इसमें ध्वनि, स्वर और शब्दों का मेल होता है।

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 10.
रेडियो समाचार – लेखन के लिए आवश्यक बिंदु क्या हैं?
उत्तर :
रेडियो समाचार की समाचार कॉपी साफ़-सुथरी और टंकित होनी चाहिए।

प्रश्न 11.
दूरदर्शन जनसंचार का कैसा माध्यम है ?
उत्तर :
दूरदर्शन जनसंचार माध्यमों में देखने और सुनने का माध्यम है।

प्रश्न 12.
रेडियो और दूरदर्शन समाचार की भाषा-शैली कैसी होनी चाहिए ?
उत्तर :
भाषा अत्यंत सरल होनी चाहिए। वाक्य छोटे, सीधे और स्पष्ट हों। भाषा प्रवाहमयी तथा भ्रामक शब्दों से रहित हो। एक वाक्य में एक बात कही जाए। मुहावरों, सामाजिक भाषा, अप्रचलित शब्दों, आलंकारिक शब्दावली आदि प्रयोगों से बचना चाहिए।

प्रश्न 13.
इंटरनेट पत्रकारिता को अन्य किन नामों से जाना जाता है ?
उत्तर :
इंटरनेट पत्रकारिता को ऑनलाइन पत्रकारिता, साइबर पत्रकारिता तथा वेब पत्रकारिता के नाम से जाना जाता है।

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 14.
इंटरनेट पत्रकारिता क्या है ?
उत्तर :
इंटरनेट पर समाचार-पत्रों को प्रकाशित करना तथा समाचारों का आदान-प्रदान करना इंटरनेट पत्रकारिता कहलाता है।

प्रश्न 15.
इंटरनेट पत्रकारिता के कितने दौर हुए हैं ?
उत्तर :
इंटरनेट पत्रकारिता के तीन दौर हुए हैं। पहला दौर 1982 से 1992 तक, दूसरा दौर 1993 से 2001 तक और तीसरा और 2002 से शुरू हुआ है।

प्रश्न 16.
भारत में इंटरनेट का आरंभ कब हुआ था ?
उत्तर :
भारत में इंटरनेट का आरंभ सन 1993 में हुआ था।

प्रश्न 17.
वेबसाइट पर विशुद्ध इंटरनेट पत्रकारिता आरंभ करने का श्रेय भारत में किसे दिया जाता है ?
उत्तर :
भारत में इंटरनेट पर विशुद्ध पत्रकारिता आरंभ करने का श्रेय ‘तहलका डॉट काम’ को दिया जाता है।

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 18.
इंटरनेट पत्रकारिता आजकल बहुत लोकप्रिय क्यों है ?
उत्तर :
इंटरनेट पत्रकारिता से न केवल समाचारों का संप्रेषण, पुष्टि, सत्यापन होता है बल्कि समाचारों के बैकग्राउंडर तैयार करने में तत्काल सहायता मिलती है। इसलिए यह आजकल बहुत लोकप्रिय है।

प्रश्न 19.
पत्रकारीय लेखन में किस बात का सबसे अधिक ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर :
पत्रकारीय लेखन आम लोगों को ध्यान में रखकर सीधी-सादी आम बोलचाल की भाषा में होना चाहिए।

प्रश्न 20.
उलटा पिरामिड शैली क्या है?
उत्तर :
इसमें सबसे पहले महत्वपूर्ण तथ्य तथा जानकारियाँ दी जाती हैं तथा बाद में कम महत्वपूर्ण बातें देकर समाप्त कर दिया जाता है। इसकी सूरत उलटे पिरामिड जैसी होने के कारण इसे उलटा पिरामिड-शैली कहते हैं।

प्रश्न 21.
पूर्णकालिक पत्रकार किसे कहते हैं?
उत्तर :
पूर्णकालिक पत्रकार किसी समाचार-संगठन में काम करने वाला नियमित वेतन भोगी कर्मचारी होता है।

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 22.
अंशकालिक पत्रकार कौन होता है?
उत्तर :
अंशकालिक पत्रकार वह होता है जो किसी समाचार-संगठन के लिए एक निश्चित मानदेय के आधार पर काम करता है।

प्रश्न 23.
फ्रीलांसर पत्रकार से क्या तात्पर्य है?
उत्तर :
फ्रीलांसर पत्रकार किसी समाचार-पत्र से संबंधित नहीं होता। वह समाचार-पत्रों में लेख भुगतान के आधार पर लिखता है।

प्रश्न 24.
समाचार-लेखन के कितने ककार हैं? उनके नाम लिखिए?
उत्तर :
समाचार-लेखन के छह ककार हैं। ये हैं-क्या, कौन, कब, कहाँ, कैसे और क्यों।

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 25.
विचारपरक लेखन में क्या-क्या आता है ?
उत्तर :
विचारपरक लेखन में लेख, टिप्पणियाँ, संपादकीय तथा स्तंभ लेखन आते हैं।

प्रश्न 26.
उलटा पिरामिड में समाचार का ढाँचा कैसा होता है ?
उत्तर :
इसमें सबसे महत्वपूर्ण तथ्य अथवा सूचना को सबसे पहले लिखा जाता है और इसके बाद घटते हुए महत्वक्रम में लिखा जाता है।

प्रश्न 27.
‘क्लाइमेक्स’ का क्या तात्पर्य है?
उत्तर :
समाचार के अंतर्गत किसी घटना का नवीनतम और महत्वपूर्ण पक्ष क्लाइमेक्स कहलाता है।

प्रश्न 28.
फ़ीचर किसे कहते हैं?
उत्तर :
किसी सुव्यवस्थित, सृजनात्मक और आत्मनिष्ठ लेखन को फ़ीचर कहते हैं, जिसके माध्यम से सूचनाओं के साथ-साथ मनोरंजन पर भी ध्यान दिया जाता है।

प्रश्न 29
विशेष रिपोर्ट क्या होती है?
उत्तर :
किसी घटना, समस्या या मुद्दे की गहन छानबीन और विश्लेषण को विशेष रिपोर्ट कहते हैं।

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 30.
संपादकीय क्या है ?
उत्तर :
वह लेख जिसमें किसी मुद्दे के प्रति समाचार पत्र की अपनी राय प्रकट होती है, संपादकीय कहलाता है।

प्रश्न 31.
विशेष लेखन क्या है ?
उत्तर :
किसी विशेष विषय पर सामान्य लेखन से डटकर लिखा गया लेख विशेष लेखन कहलाता है।

प्रश्न 32.
बीट रिपोर्टिंग क्या होती है ?
उत्तर :
जो संवाददाता केवल अपने क्षेत्र विशेष से संबंधित रिपोर्टों को भेजता है, वह बीट रिपोर्टिंग कहलाती है।

प्रश्न 33.
व्यापार- कारोबार की रिपोर्टिंग की भाषा कैसी होनी चाहिए ?
उत्तर :
व्यापार – कारोबार से संबंधित रिपोर्टिंग में व्यापार जगत में प्रचलित शब्दावली का प्रयोग होना चाहिए।

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 34.
समाचार-पत्रों में विशेष लेखन के क्षेत्र कौन-कौन से हैं?
उत्तर :
समाचार-पत्रों में विशेष लेखन के क्षेत्र व्यापार जगत, खेल, विज्ञान, कृषि, मनोरंजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, अपराध, कानून आदि हैं।

प्रश्न 35.
समाचार-पत्रों के लिए सूचनाएँ प्राप्त करने के स्रोत कौन-कौन से हैं ?
उत्तर :
समाचार-पत्रों के लिए सूचनाएँ विभिन्न मंत्रालयों, प्रेस कॉन्फ्रेंसों, विज्ञप्तियों, साक्षात्कारों, सर्वेक्षण, जाँच समितियों, संबंधित विभागों, इंटरनेट, विशिष्ट व्यक्तियों, संस्थाओं आदि से प्राप्त की जाती हैं।

प्रश्न 36.
भारत में विज्ञान के क्षेत्र में कौन-सी संस्थाएँ कार्य कर रही हैं ?
उत्तर :
भारत में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, नेशनल रिसर्च डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, भाभा परमाणु संस्थान, राष्ट्रीय भौतिकी शोध संस्थान आदि संस्थाएँ विज्ञान के क्षेत्र में काम कर रही हैं।

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 37.
पर्यावरण से संबंधित पत्रिकाओं के नाम लिखिए।
उत्तर :
पर्यावरण एबस्ट्रेक्ट, डाउन टू अर्थ, नेशनल ज्योग्रॉफ़ी।

प्रश्न 38.
खोजी पत्रकारिता से क्या आशय है ?
उत्तर :
खोजी पत्रकारिता में पत्रकार मौलिक शोध और छानबीन के द्वारा ऐसी सूचनाएँ तथा तथ्य उजागर करता है जो सार्वजनिक रूप से पहले उपलब्ध नहीं थे।

प्रश्न 39.
भारत में पहला छापाखाना कहाँ और कब खुला था ?
उत्तर :
भारत में पहला छापाखाना गोवा में सन 1556 ई० में खुला था।

प्रश्न 40.
पत्रकारीय लेखन में पत्रकार को किन दो बातों से बचना चाहिए?
उत्तर :
पत्रकारीय लेखन में पत्रकार को कभी भी लंबे-लंबे वाक्य नहीं लिखने चाहिए। उसे किसी भी अवस्था में अनावश्यक विशेषणों और उपमाओं का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए।

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 41.
मुद्रण का प्रारंभ कहाँ से माना जाता है ?
उत्तर :
मुद्रण का प्रारंभ चीन से माना जाता है।

प्रश्न 42
वर्तमान छापेखाने के आविष्कार का श्रेय किसे है?
उत्तर :
वर्तमान छापेखाने का श्रेय जर्मनी के गुटेनबर्ग को है।

प्रश्न 43.
जनसंचार का मुद्रित माध्यम किनके लिए किसी काम का नहीं है ?
उत्तर :
निरक्षरों के लिए जनसंचार का मुद्रित माध्यम किसी काम का नहीं है।

प्रश्न 44.
साप्ताहिक पत्रिका सप्ताह में कितनी बार प्रकाशित होती है ?
उत्तर :
साप्ताहिक पत्रिका सप्ताह में एक बार प्रकाशित होती है।

प्रश्न 45.
रेडियो में क्या सुविधा नहीं है ?
उत्तर :
रेडियो में अखबार की तरह पीछे लौटकर सुनने की सुविधा नहीं है।

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 46.
आजकल टेलीप्रिंटर पर एक सेकेंड में कितने शब्द भेजे जा सकते हैं ?
उत्तर :
आजकल टेलीप्रिंटर पर एक सेकेंड में 56 किलोबाइट अर्थात लगभग 70 हज़ार शब्द भेजे जा सकते हैं।

प्रश्न 47.
नई वेब भाषा को क्या कहते हैं ?
उत्तर :
नई वेब भाषा को ‘एच.टी. एम. एल. ‘, हाइपर टेक्स्ट मार्कअप लैंग्वेज कहते हैं।

प्रश्न 48.
भारत की प्रमुख वेबसाइटें कौन-सी हैं ?
उत्तर :
भारत की प्रमुख वेबसाइटें रीडिफ डॉटकॉम, इंडिया इन्फोलाइन, सीफ़ी, हिंदू तहलका डॉटकॉम आदि हैं।

प्रश्न 49.
हिंदी की सर्वश्रेष्ठ इंटरनेट पत्रकारिता की साइट कौन-सी है ?
उत्तर :
पत्रकारिता के लिहाज़ से हिंदी की सर्वश्रेष्ठ इंटरनेट साइट बी. बी. सी. है

प्रश्न 50.
इंटरनेट पर उपलब्ध हिंदी का वह कौन-सा समाचार-पत्र है जो प्रिंट रूप में नहीं है ?
उत्तर :
‘प्रभासाक्षी’ नामक समाचार-पत्र केवल इंटरनेट पर उपलब्ध है

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 51.
उलटा पिरामिड में समाचार का ढाँचा कैसा होता है ?
उत्तर :
उलटे पिरामिड ढाँचे में सबसे पहले इंट्रो या मुखड़ा, फिर बाडी और अंत में समापन होता है।

प्रश्न 52.
उलटा पिरामिड शैली का प्रयोग कब से शुरू हुआ था ?
उत्तर :
उलटा पिरामिड – शैली का प्रयोग उन्नीसवीं सदी के मध्य से शुरू हुआ था।

प्रश्न 53.
समाचार-पत्रों में छपने वाले फ़ीचरों की शब्द- संख्या कितनी होती है ?
उत्तर :
समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में छपने वाले फ़ीचरों की शब्द – संख्या 250 शब्दों से लेकर 2000 होती है।

प्रश्न 54.
एक अच्छे और रोचक फ़ीचर के साथ क्या होना आवश्यक है ?
उत्तर :
एक अच्छे और रोचक फ़ीचर के साथ फोटो, रेखांकन, ग्राफ़िक्स आदि का होना आवश्यक है।

प्रश्न 55.
समाचार-पत्र कैसा माध्यम है ?
उत्तर :
समाचार-पत्र केवल छपे हुए शब्दों का माध्यम है।

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 56.
जनसंचार के आधुनिक माध्यमों में सबसे पुराना माध्यम कौन-सा है ?
उत्तर :
मुद्रित माध्यम जनसंचार के आधुनिक माध्यमों में सबसे पुराना माध्यम है।

प्रश्न 57.
यूरोप में छापेखाने की महत्वपूर्ण भूमिका कब रही ?
उत्तर :
यूरोप में पुनर्जागरण के ‘रेनसां’ के आरंभ में छापेखाने की भूमिका महत्वपूर्ण रही थी।

प्रश्न 58.
मुद्रित माध्यमों की सबसे बड़ी विशेषता क्या है?
उत्तर :
मुद्रित माध्यमों की सबसे बड़ी विशेषता उसमें छपे हुए शब्दों के स्थायीपन की है। इन्हें जब जैसे चाहे पढ़ सकते हैं।

प्रश्न 59.
मुद्रित माध्यम के अंतर्गत समाचार-पत्र में क्या कमियाँ हैं ?
उत्तर :
इसे निरक्षर नहीं पढ़ सकते। इसमें तुरंत घटी हुई घटनाएँ प्रस्तुत नहीं की जा सकतीं।

प्रश्न 60.
रेडियो प्रसारण की क्या कमियाँ हैं ?
उत्तर :
रेडियो पर प्रसारण के समय की प्रतीक्षा करनी पड़ती है। कार्यक्रम आरंभ से सुनना पड़ता है। कार्यक्रम के दौरान कहीं जा नहीं सकते। उसी कार्यक्रम को फिर से नहीं सुन सकते।

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 61.
समाचार-पत्रों की क्या विशेषताएँ हैं ?
उत्तर :
समाचार-पत्र जनता को समाचार देकर उन्हें जागरूक, शिक्षित और सचेत करते हैं। इनसे पाठकों का मनोरंजन भी होता है। ये लोकतंत्र के पहरेदार माने जाते हैं। ये जनमत जगाने का कार्य भी करते हैं।

प्रश्न 62.
पत्रकारीय लेखन का संबंध किनसे होता है ?
उत्तर :
पत्रकारीय लेखन का संबंध देश-विदेश में घटित विभिन्न घटनाओं, समस्याओं और मुद्दों से होता है।

प्रश्न 63.
संपादक के नाम पत्र कौन लिखता है ?
उत्तर :
संपादक के नाम पत्र समाचार-पत्र को पढ़ने वाले पाठक लिखते हैं। वे इन पत्रों में विभिन्न मुद्दों और समस्याओं पर अपने विचार व्यक्त करते हैं।

प्रश्न 64.
समाचार-पत्र में साक्षात्कार का क्या महत्व है ?
उत्तर :
समाचार-पत्र में साक्षात्कार का बहुत महत्व है। साक्षात्कार के माध्यम से ही पत्रकार अपने समाचार-पत्र के लिए समाचार, फ़ीचर, लेख, विशेष रिपोर्ट आदि तैयार कर सकता है।

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 65.
स्तंभ-लेखन क्या है ?
उत्तर :
स्तंभ लेखन विचारपरक लेखन होता है। स्तंभकार समसामयिक विषयों पर नियमित रूप से अपने समाचार-पत्र के लिए लिखते हैं।

प्रश्न 66.
बीट किसे कहते हैं ?
उत्तर :
समाचार-पत्र में राजनीति, आर्थिक, खेल, अपराध, फ़िल्म, कृषि आदि से संबंधित समाचार होते हैं। जो पत्रकार जिस क्षेत्र से संबंधित समाचार लिखता है, वह उसकी बीट होती है।

प्रश्न 67.
‘डेस्क’ किसे कहते हैं ?
उत्तर :
समाचार-पत्रों में किसी विशेष लेखन के लिए कार्य करने वाले पत्रकारों के समूह के निश्चित समय को डेस्क कहते हैं, जैसे खेल डेस्क।

प्रश्न 68.
व्यापार से जुड़ी खबरों की शब्दावली कैसी होती है ?
उत्तर :
व्यापार से जुड़ी खबरों में व्यापार जगत से संबंधित तेजड़िए, घाटा, गिरावट, धड़ाम आदि शब्द होते हैं।

प्रश्न 69.
कारोबारी जगत की खबरें किस शैली में लिखी जाती हैं ?
उत्तर :
कारोबारी जगत की खबरें उलटा पिरामिड शैली में लिखी जाती हैं।

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 70.
भारत के लोकप्रिय हिंदी दैनिक समाचार-पत्रों के नाम लिखिए।
उत्तर :
दैनिक हिंदुस्तान, नवभारत टाइम्स, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी, नई दुनिया, नवभारत टाइम्स आदि।

प्रश्न 71.
बीट से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर :
समाचार-पत्र या अन्य समाचार माध्यमों द्वारा अपने संवाददाता को किसी क्षेत्र या विषय यानी बीट की दैनिक रिपोर्टिंग की ज़िम्मेदारी दी जाती है। यह एक तरह के रिपोर्टर का कार्यक्षेत्र निश्चित करना है।

प्रश्न 72.
सीधा प्रसारण (लाइव) कैसा होता है ?
उत्तर :
रेडियो और टेलीविज़न में जब किसी घटना या कार्यक्रम को सीधा होते हुए दिखाया या सुनाया जाता है तो उस प्रसारण को सीधा प्रसारण (लाइव) कहते हैं। रेडियो में इसे आँखों देखा हाल भी कहते हैं जबकि टेलीविज़न के परदे पर सीधे प्रसारण के समय लाइव लिख दिया जाता है। इसका अर्थ यह है कि उस समय आप जो भी देख रहे हैं, वह बिना किसी संपादकीय काट-छाँट के सीधे आप तक पहुँच रहा है।

प्रश्न 73.
स्टिंग आपरेशन किसे कहते हैं ?
उत्तर :
जब किसी टेलीविजन चैनल का पत्रकार छुपे टेलीविज़न कैमरे के ज़रिए किसी ग़ैर-कानूनी, अवैध और असामाजिक गतिविधियों को फ़िल्माता है और फिर उसे अपने चैनल पर दिखाता है तो इसे स्टिंग ऑपरेशन कहते हैं। कई बार चैनल ऐसे आपरेशनों को गोपनीय कोड दे देते हैं। जैसे आपरेशन दुर्योधन या चक्रव्यूह। हाल के वर्षों में समाचार चैनलों पर सरकारी कार्यालयों आदि में भ्रष्टाचार के खुलासे के लिए स्टिंग आपरेशनों के प्रयोग की प्रवृत्ति बढ़ी है।

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 74.
सूचनाओं के विभिन्न स्रोत कौन-कौन से हैं?
उत्तर :

  1. मंत्रालय के सूत्र
  2. प्रेस कॉफ्रेंस और विज्ञप्तियाँ
  3. साक्षात्कार
  4. सर्वे
  5. जाँच समितियों की रिपोर्ट्स
  6. क्षेत्र विशेष में सक्रिय संस्थाएँ और व्यक्ति
  7. संबंधित विभागों और संगठनों से जुड़े व्यक्ति
  8. इंटरनेट और दूसरे संचार के माध्यम
  9. स्थायी अध्ययन प्रक्रिया

प्रश्न 75.
विज्ञान के क्षेत्र में काम कर रही भारत की पाँच संस्थाओं के नाम लिखिए।
उत्तर :

  1. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR)
  2. मिनरल्स एंड मेटल्स कॉपरेरिशन (MMTC)
  3. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)
  4. नेशनल रिसर्च डेवलपमेंट कॉपंरेशन (NRDC)
  5. केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (CEL)

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 76.
पर्यावरण पर छपने वाली पत्रिकाओं के नाम लिखिए।
उत्तर :

  1. पर्यावरण एबस्ट्रेक्ट
  2. एन्वायरो न्यूज
  3. डाउन टू अर्थ
  4. जू प्रिंट
  5. सैकुचरी
  6. नेशनल ज्योग्रॉफ़ी

प्रश्न 77.
व्यावसायिक शिक्षा के दस विभिन्न संस्थानों के नाम लिखिए।
उत्तर :

  1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान
  2. भारतीय प्रबंधन संस्थान
  3. भारतीय विज्ञान संस्थान
  4. भारतीय सूचना प्रौद्योगिक एवं प्रबंधन संस्थान
  5. भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान
  6. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान
  7. मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नॉलॉजी
  8. राष्ट्रीय फ़ैशन टेक्नॉलॉजी संस्थान
  9. राष्ट्रीय डिफेंस अकादमी
  10. अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 78.
अपडेटिंग से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर :
विभिन्न वेबसाइटों पर उपलब्ध सामग्री को समय-समय पर संशोधित और परिवर्धित किया जाता है। इसे ही अपडेटिंग कहते हैं।

प्रश्न 79.
ऑडियंस किसे कहते हैं?
उत्तर :
जनसंचार माध्यमों के साथ जुड़ा एक विशेष शब्द, जिसका प्रयोग जनसंचार माध्यमों के दर्शकों, श्रोताओं और पाठकों के लिए सामूहिक रूप से होता है।

प्रश्न 80.
समाचार-पत्रों में ऑप – एड क्या होता है ?
उत्तर :
यह समाचार-पत्रों में संपादकीय पृष्ठ के सामने प्रकाशित होने वाला वह पन्ना है जिसमें विश्लेषण, फ़ीचर, स्तंभ, साक्षात्कार, विचारपूर्ण टिप्पणियाँ आदि प्रकाशित की जाती हैं। हिंदी के बहुत कम समाचार-पत्रों में ऑप – एड पृष्ठ प्रकाशित होता है, लेकिन अंग्रेज़ी के हिंदू और इंडियन एक्सप्रेस जैसे अखबारों में ऑप – एड पृष्ठ देखा जा सकता है।

प्रश्न 81.
डेडलाइन किसे कहते हैं ?
उत्तर :
किसी समाचार को प्रकाशित या प्रसारित करने के लिए उसके समाचार माध्यमों तक पहुँचने की आखिरी समय सीमा को डेडलाइन कहते हैं। अगर कोई समाचार डेडलाइन निकलने के बाद मिलता है, तो आमतौर पर उसके प्रकाशित या प्रसारित होने की संभावना कम हो जाती है।

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 82.
न्यूज़पेग क्या होता है ?
उत्तर :
न्यूज़पेग का अर्थ है ‘किसी मुद्दे पर लिखे जा रहे लेख या फ़ीचर में उस ताज़ा घटना का उल्लेख, जिसके कारण वह मुद्दा चर्चा में आ गया है’। जैसे अगर आप माध्यमिक बोर्ड की परीक्षाओं में सरकारी स्कूलों के बेहतर हो रहे प्रदर्शन पर एक रिपोर्ट लिख रहे हैं तो उसका न्यूज़पेग सीबीएसई का ताज़ा परीक्षा परिणाम होगा। इसी तरह शहर में महिलाओं के खिलाफ़ बढ़ रहे अपराध पर फ़ीचर का न्यूज़पेग सबसे ताज़ी वह घटना होगी जिसमें किसी महिला के खिलाफ़ अपराध हुआ हो।

प्रश्न 83.
‘पीत पत्रकारिता’ किसे कहते हैं ?
उत्तर :
इस शब्द का सबसे पहले इस्तेमाल उन्नीसवीं सदी के उत्तरर्द्ध में अमेरिका में कुछ प्रमुख समाचार-पत्रों के बीच पाठकों को आकर्षित करने के लिए छिड़े संघर्ष के लिए किया गया था। उस समय के प्रमुख समाचारों ने पाठकों को लुभाने के लिए झूठी अफ़वाहों, व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोपों, प्रेम-संबंधों, भंडाफोड़ और फ़िल्मी गपशप को समाचार की तरह प्रकाशित किया। उसमें सनसनी फैलाने का तत्व अहम था।

प्रश्न 84.
‘पेज – थ्री पत्रकारिता’ कैसी पत्रकारिता है ?
उत्तर :
पेज – थ्री पत्रकारिता का तात्पर्य ऐसी पत्रकारिता से है जिसमें फ़ैशन, अमीरों की पार्टियों, महफ़िलों और जाने-माने लोगों के निजी जीवन के बारे में बताया जाता है। ऐसे समाचार आमतौर पर समाचार-पत्रों के पृष्ठ तीन पर प्रकाशित होते रहे हैं, इसलिए इसे ‘पेज थ्री पत्रकारिता ‘ कहते हैं। हालाँकि अब यह ज़रूरी नहीं है कि यह पृष्ठ तीन पर ही प्रकाशित होती हो लेकिन इस पत्रकारिता के तहत अब भी ज़ोर उन्हीं विषयों पर होता है।

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 85.
फ्रीक्वेंसी मॉड्यूलेशन’ तकनीक क्या है ?
उत्तर :
यह रेडियो प्रसारण की एक विशेष तकनीक है जिसमें फ्रीक्वेंसी को मॉड्यूलेट किया जाता है। रेडियो का प्रसारण दो तकनीकों के ज़रिए होता है जिसमें एक तकनीक एमप्ली – यूड मॉड्यूलेशन (ए०एम०) है और दूसरा फ्रीक्वेंसी मॉड्यूलेशन (एफ०एम० )। एफ०एम० तकनीक अपेक्षाकृत नई है और इसकी प्रसारण की गुणवत्ता बहुत अच्छी मानी जाती है। लेकिन ए. एम. रेडियो की तुलना में एफ०एम० के प्रसारण का दायरा सीमित होता है।

कार्यालयी हिंदी और रचनात्मक लेखन पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्न

निम्नलिखित पत्रकारीय लेखन पर आधारित प्रश्नों के उचित उत्तर वाले विकल्प चुनकर दीजिए –

1. हिंदी में नेट-पत्रकारिता की शुरुआत मानी जाती है –
(क) प्रभासाक्षी से
(ख) वेब दुनिया से
(ग) वेब पोर्टल से
(घ) भास्कर से
उत्तर :
(ख) वेब दुनिया से

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

2. ब्रेकिंग न्यूज़ से आप क्या समझते हैं?
(क) संपादकों के लिए विशेष समाचार लिखना
(ख) अखबार-कर्मियों के लिए विशेष समाचार पढ़ाना
(ग) संवाददाताओं के लिए आम समाचार उपलब्ध कराना
(घ) दर्शकों के लिए विशेष समाचार उपलब्ध कराना
उत्तर :
(ख) दृश्य नजर न आने तक दर्शकों को रिपोर्टर के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराना।

3. कौन-सा माध्यम जनसंचार का माध्यम नहीं है?
(क) समाचार पत्र
(ख) रेडियो
(ग) स्मार्ट बोर्ड
(घ) दूरदर्शन
उत्तर :
(ग) स्मार्ट-बोर्ड

4. रेडियो किस प्रकार का जनसंचार माध्यम है?
(क) श्रव्य माध्यम
(ख) दृश्य माध्यम
(ग) मूक माध्यम
(घ) अद्भुत माध्यम
उत्तर :
(क) श्रव्य माध्यम

5. मिशनरियों द्वारा किस उद्वेश्य से भारत में पहला छापाखाना खोला गया?
(क) धार्मिक पुस्तकें छपने के लिए
(ख) धर्म का प्रचार करने के लिए
(ग) धर्म प्रचार की पुस्तकें छापने के लिए
(घ) मिशनरी का काम करने के लिए
उत्तर :
(ग) धर्म प्रचार की पुस्तके छापने के लिए

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

6. दूरदर्शन जनसंचार का कैसा माध्यम है?
(क) श्रव्य माध्यम
(ख) दृश्य माध्यम
(ग) दृश्य-श्रव्य माध्यम
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ग) दृश्य-श्रव्य माध्यम

7. इंटरनेट पत्रकारिता को किस नाम से जाना जाता है?
(क) वेब पत्रकारिता
(ख) ऑनलाइन पत्रकारिता
(ग) साइबर पत्रकारिता
(घ) ये सभी विकल्प सही हैं
उत्तर :
(घ) ये सभी विकल्प सही हैं

8. भारत में इंटरनेट की शुरुआत कब हुई?
(क) सन 1990 में
(ख) सन 1993 में
(ग) सन 1992 में
(घ) सन 1994 में
उत्तर :
(ख) सन 1993 में

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

9. पत्रकारीय लेखन में किस बात का ध्यान रखना आवश्यक होता है?
(क) सीधी-सादी आम बोलचाल की भाषा का
(ख) अतिशयोक्तिपूर्ण भाषा का
(ग) मुहावरेदार भाषा का
(घ) लाक्षणिक भाषा का
उत्तर :
(क) सीधी-सादी आम बोलचाल की भाषा

10. अंशकालिक पत्रकार किसे कहते हैं?
(क) समाचार-संगठन का नियमित गैरवेतनभोगी
(ख) समाचार-संगठन का नियमित वेतनभोगी
(ग) समाचार-संगठन का अनियमित वेतनभोगी
(घ) समाचार-संगठन का अनियमित गैरवेतनभोगी
उत्तर :
(ग) समाचार-संगठन का अनियमित वेतनभोगी

11. फ्रीलांसर पत्रकार किसे कहते हैं?
(क) समाचार-संगठन का स्वतंत्र वेतनभोगी
(ख) समाचार-संगठन का नियमित वेतनभोगी
(ग) समाचार-संगठन का निश्चित मानदेय वेतनभोगी
(घ) समाचार-संगठन का अनियमित गैरवेतनभोगी
उत्तर :
(क) समाचार-संगठन का स्वतंत्र वेतनभोगी

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

12. क्लाइमेक्स का क्या आशय है?
(क) घटना का नवीनतम एवं आवश्यक पक्ष
(ख) घटना का छ्छिपा पक्ष
(ग) समाचार-पत्र का दूसरा पृष्ठ
(घ) समाचार-पत्र का पहला पृष्ठ
उत्तर :
(क) घटना का नवीनतम एवं आवश्यक पक्ष

13. समाचार लेखन में कितने ककार हैं?
(क) दस
(ख) पॉँच
(ग) आठ
(घ) छह
उत्तर :
(घ) छा

14. एंकर रिपोर्टर से फ्रोन पर बात करके सूचनाएँ वर्शकों तक पहुँचाता है, उस प्रक्रिया को कहते हैं-
(क) फ़ोन इन
(ख) लाइव
(ग) वॉयस
(घ) बाइट
उत्तर :
(क) फ़ोन-इन

15. विचारपरक लेखन में क्या नहीं आता?
(क) संपादकीय
(ख) टिप्पणी
(ग) स्तंभ लेखन
(घ) विज्ञापन
उत्तर :
(घ) विज्ञापन

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

16. संपादकीय किसे कहते हैं?
(क) मुद्दे से हटकर जनमानस की अपनी राय
(ख) मुद्दे के प्रति सामूहिक राय
(ग) मुद्दे के प्रति समाचार पत्र की अपनी राय
(घ) मुद्दे के प्रति स्वतंत्र विचारकों की एक राय
उत्तर :
(ग) मुद्दे के प्रति समाचार पत्र की अपनी राय

17. बीट रिपोर्टिग किसे कहते है?
(क) सभी क्षेत्र से विशेष रिपोर्ट भेजना
(ख) बदल-बदलकर विशेष रिपोर्ट भेजना
(ग) किसी भी क्षेत्र से विशेष रिपोर्ट भेजना
(घ) अपने क्षेत्र विशेष से रिपोर्ट भेजना
उत्तर :
(ग) किसी भी क्षेत्र से विशेष रिपोर्ट भेजना

18. भारत में पहला छापाखाना कब और कहाँ खुला था?
(क) हिमाचल, 1559 में
(ख) गोआ, 1556 में
(ग) सिक्किम, 1557 में
(घ) केरल, 1558 में
उत्तर :
(घ) केरल, 1558 में

19. आज्वावी से पूर्व कौन-कौन प्रमुख पत्रकार हुए हैं?
(क) महात्मा गंधी, लोकमान्य तिलक
(ख) मदन मोहन मालवीय, गणेश शंकर विद्यार्थी,
(ग) माखनलाल चतुर्वदी, महावीर प्रसाद द्विवेदी, प्रताप नारायण मिश्र, बालमुकुंद गुप्त
(घ) ये सभी विकल्प सही हैं।
उत्तर :
(घ) ये सभी विकल्प सही हैं

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

20. इंटरनेट पर उपलब्ध कौन-सा हिंबी समाचार पत्र प्रिंट सूप में नही है?
(क) राजस्थान पत्रिका
(ख) नई दुनिया
(ग) प्रभासाक्षी
(घ) दैनिक भास्कर
उत्तर :
(ग) प्रभासाक्षी

21. कविता की दुनिया से जुड़ने के लिए यह आवश्यक है कि हम-
(क) इंटरनेट से जुड़ें
(ख) पत्रिकाओं से जुईें
(ग) शब्दों से जुड़ें
(घ) अपने परिवेश से जुड़ें
उत्तर :
(ग) शब्दों से जुड़ें

22. बच्यों की रचनात्मकता तब आकार लेती है जब उन्हें-
(क) कविता लिखवाएँ
(ख) कविता सुनाएँ
(ग) परिवेश से जोड़े
(घ) तुकबंदी कराएँ
उत्तर :
(घ) तुकबंदी कराएँ

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

23. हिंदी का संपूर्ण पोर्टल कौन-सा है?
(क) नई दुनिया (इंदौर)
(ख) दैनिक भास्कर (इंदौर)
(ग) हिंदुस्तान (दिल्ली)
(घ) अमर उजाला (मेरठ)
उत्तर :
(क) नई दुनिया (इंदौर)

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

24. पेज-श्री पत्रकारिता क्या है?
(क) फ़ैशन, अमीरों की पार्टियों, महफ़िलों और जाने-माने लोगों के निजी जीवन के बारे में बताया जाता है।
(ख) यह आमतौर पर समाचार-पत्रों के पृष्ठ तीन पर प्रकाशित होती है।
(ग) आजकल इसकी पृष्ठ संख्या कोई भी हो सकती है, परंतु इनके विषय वही हैं।
(घ) ये सभी विकल्प सही हैं।
उत्तर :
(क) फ़ैशन, अमीरों की पार्टियों, महफिलों और जाने-माने लोगों के निजी जीवन के बारे में बताया जाता है।

25. मुद्रण की शुरुआत कहॉं से हुई?
(क) रूस
(ख) भारत
(ग) चीन
(घ) अमेरिका
उत्तर :
(ग) चीन।

26. टीन्वी० में किसकी प्रमुखता होती है?
(क) दृश्य की
(ख) आवाज़ की
(ग) गुणवत्ता की
(घ) (क) और (ख) दोनों
उत्तर :
(घ) (क) और (ख) दोनों

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

27. एंकर पैकेज से क्या आशय है?
(क) किसी भी खबर को संपूर्णता के साथ पेश करने का माध्यम
(ख) इसमें ग्राफिक के जरिए ज्रूूरी सूचनाएँ
(ग) शीघ्रता से पेश करने की युक्ति
(घ) संदिश्ध तरीके से समाचार पेश करने की योजना
उत्तर :
(क) किसी भी खबर को संपूर्णता के साथ पेश करने का माध्यम।

28. टी॰्वी० खखर की प्रस्तुति के कौन-से तरीके हैं?
(क) फ्लैै या ब्रेकिंग न्यूज्ज, ड्राइ एंकर
(ख) फ़ोन-इन, एंकर-विजुअल
(ग) एंकर बाइट, लाइव
(घ) ये सभी विकल्प
उत्तर :
(घ) खे सभी विकल्प

29. वेबसाइड पर विशुद्थ पत्रकारिता की शुरुआत किस वेबसाइट किसने की?
(क) तहलका डॉट कॉम ने
(ख) रीडिफ ने
(ग) रक्षा डॉट कॉम ने
(घ) जीमेल डॉट कॉम ने
उत्तर :
(क) तहलका डॉट कॉम ने

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

30. उलटा पिरामिड शैली का प्रयोग कब हुआ?
(क) 17 वी सदी के अंत में
(ख) 16 वीं सदी के मध्य में
(ग) 19 वीं सदी के मध्य में
(घ) 20 वीं सदी के अंत में
उत्तर :
(ग) 19 वीं सदी के मध्य में

बोर्ड परीधाओं में पूछे गए प्रश्नोत्तर –

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो वाक्यों में दीजिए –
(क) उलटा पिरामिड्ड-शैली से क्या तात्पर्य है?
(ख) भारत में प्रथम छापाखाना कय और कहों खुला था ?
(ग) विशेष लेखन क्या होता है?
(घ) इंटरनेट पत्रकारिता आजकल बहुत लोकप्रिय क्यों है?
(ङ) समाचार लेखन के छह ‘ककार’ कौन-कौन से हैं?
उत्तर
(क) इसमें सबसे पहले महत्वपूर्ण तथ्य तथा जानकारियाँ दी जाती हैं तथा बाद में कम महत्वपूर्ण बातें देकर इसे समाप्त कर दिया जाता है। इसकी सूरत उलटे पिरामिड जैसी होने के कारण इसे उलटा पिरामिड-शैली कहते हैं।
(ख) भारत में प्रथम छापाखाना गोवा में सन 1556 ई० में खुला था।
(ग) किसी विशेष विषय पर सामान्य लेखन से हटकर लिखा गया लेख विशेष लेखन होता है।
(घ) इंटरनेट पत्रकारिता से समाचारों का संप्रेषण, पुष्टि व सत्यापन होता है तथा समाचारों के बैक ग्राउंडर भी तैयार करने में सहायता मिलती है, इसलिए यह लोकप्रिय है।
(ङ) समाचार लेखन के ये छह ककार हैं-क्या, कौन, कब, कहाँ, क्यों और कैसे।

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो वाक्यों में दीजिए :
(क) समाचार किसे कहते हैं? स्पष्ट कीजिए।
(ख) स्तंभ-लेखन क्या होता है ? समझाइए।
(ग) वेबसाइट पर विशुद्ध पत्रकारिता शुरू करने का श्रेय किसे दिया जाता है?
(घ) उल्टा पिरामिड-शौली से क्या तात्पर्य है?
उत्तर :
(क) किसी विशिष्ट घटना की प्रमुखता से सूचना जो सामान्य जन की रुचि के अनुसार हो, उसे समाचार कहते हैं।
(ख) स्तंभ-लेखन विचारपरक लेखन होता है, जिसमें स्तंभाकार समसामयिक विष्यों पर समाचार-पत्र के लिए लिखते हैं।
(ग) वेबसाइट पर विशुद्ध पत्रकारिता शुरू करने का श्रेय ‘तहलका डॉटकॉम’ को दिया जाता है।
(घ) इस शैली में महत्वपूर्ण तथ्य अथवा सूचना को पहले लिखा जाता है और फिर घटते हुए महत्वक्रम में तथ्य लिखे जाते हैं।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
(क) इंटरनेट पत्रकारिता आजकल वहहुत लोकप्रिय क्यों है?
(ख) भारत में पहला छापाखाना कब और किस उद्देश्य से खोला गया था ?
(ग) मुद्रित माध्यम से क्या तात्पर्य है?
उत्तर :
(क) इंटरनेट पत्रकारिता से न केवल समाचारों का संप्रेषण, पुष्टि व सत्यापन होता है बल्कि समाचारों के बैकग्राउंडर तैयार करने में तत्काल सहायता भी मिलती है। इसलिए यह आजकल बहुत लोकप्रिय है।
(ख) भारत में पहला छापाखाना गोवा में सन 1556 ई० में विशेष धार्मिक साहित्य को छापने के लिए खोला गया था।
(ग) मुद्रित माध्यम छपी हुई सामग्री को कहते हैं। समाचार-पत्र-पत्रिकाएँ आदि मुद्रित माध्यम हैं।

प्रश्न 4.
(क) स्टिंग ऑपरेशन क्या है?
(ख) समाचार लेखन की पिरामिड-शैली को संक्षेप में समझाइए।
(ग) टी०वी० की भाषा की दो विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर :
(क) किसी तथ्य का पता लगाने के लिए गुप्त कैमरे के द्वारा किसी संस्थान अथवा व्यक्ति से बातचीत करते हुए उसे रिकॉर्ड कर लेना स्टिंग ओपरेशन कहलाता है।
(ख) इस शैली में महत्वपूर्ण तथ्य तथा सूचनाएँ पहले लिखी जाती हैं और फिर घटते हुए क्रम में अन्य सूचनाएँ लिखते हैं।
(ग) टी० वी० भाषा अत्यंत सरल तथा प्रवाहमय होनी चाहिए।

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 5.
(क) इलेक्ट्रॉनिक माध्यम की लोकप्रियता के दो कारण लिखिए।
(ख) ‘एंकर बाइट’ से आप क्या समझते हैं?
(ग) ‘ब्रेकिंग-न्यूज्ञ’ किसे कहा जाता है?
(घ) ‘पीत-पश्रकारिता’ क्या है?
(ङ) समाचार-लेखन के ककारों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर :
(क) इलेक्ट्रॉनिक माध्यम की लोकप्रियता के कारण हैं-देखने-सुनने की सुविधा, खबर सीधी दर्शक तक पहुँचती है तथा खबर की पुष्टि दिखाई जाती है।
(ख) दूरदर्शन में किसी समाचार को पुष्ट करने के लिए उससे संबंधित दृश्य, व्यक्तियों और उनके कथनों अदि को दिखा-सुनाकर प्रमाणित करना ‘एंकर बाइट’ कहलाता है।
(ग) अन्य कार्यक्रम रोककर किसी प्रमुख समाचार को दर्शकों तक पहुँचाना क्रेकिंग न्यूज़ कहलाता है।
(घ) सनसनीखेज समाचार पीत-पत्रकारिता कहलाते हैं, जिसके अंतर्गत किसी को बैैमेल भी किया जा सकता है।
(ङ) समाचार-लेखन के छह ककार हैं-क्या, कौन, कब, कहाँ, कैसे और क्यों।

प्रश्न 6.
(क) संपादकीय किसे का जाता है?
(ख) पीत पत्रकारिता का आशय स्पष्ट कीजिए।
(ग) स्टिंग ऑपरेशन क्या है ? यह क्यों किया जाता है?
(घ) इलेक्ट्रॉनिक माध्यम की लोकप्रियता के दो कारण लिखिए।
(ङ) आपके विचार से संचार-माध्यमों में कैसी भाषा का प्रयोग किया जाना चाहिए?
उत्तर :
(क) वह लेख जिसमें किसी मुद्दे के प्रति समाचार-पत्र की अपनी राय प्रकट होती है, उसे संपादकीय कहते हैं।
(ख) सनसनीखेज पत्रकारिता को पीत पत्रकारिता कहते हैं।
(ग) किसी राजनीतिक, व्यापारिक, सरकारी, गैर-सरकारी कार्य पद्धतियों, रिश्वतखोरी, प्रष्टाचार आदि को गुप्त रूप से प्रमाण सहित जानकारी को प्राप्त करने की प्रक्रिया को स्टिग ऑपरेशन कहते हैं। यह सच्चाई को सामने लाने के लिए किए जाते हैं।
(घ) (i) इसमें घटनाक्रम को सुनने के साथ-साथ देख भी सकते हैं।
(ii) इसके द्वारा घटनाक्रम को साफ़ स्पष्ट समझ सकते हैं।
(ङ) हमारे विचार से संचार माध्यमों में सहज सरल भाषा का प्रयोग करना चाहिए।

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 7.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए-
(क) समाचार किसे कहा जाता हैं?
(ख) समाचार प्रस्तुति की प्रमुख शैली को पिरामिड शैली क्यों कहा जाता है ?
उत्तर :
(क) कोई भी ऐसी घटना, विचार अथवा समस्या की रिपोर्ट जिसमें अनेक लोगों की रुचि हो तथा लोगों पर उसका प्रभाव पड़ता हो, उसे समाचार कहते हैं।
(ख) इसे पिरामिड शैली इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसमें पहले इंट्रो उसके बाद बाडी और अंत में समापन सूचना होती है, जिसकी आकृति पिरामिड के आकार की होती है।

प्रश्न 8.
निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर संक्षेप में लिखिए-
(क) संचार किसे कहते हैं?
(ख) चौथा खंभा किसे कहा जाता है? क्यों?
(ग) समाचार के किन्हीं दो तत्यों का उल्लेख कीजिए।
(घ) पत्रकार की बैसासिखियों से आप क्या समझते हैं?
(ङ) खोजपरक पत्रकारिता से आप क्या समझते है ?
उत्तर :
(क) एक स्थान से दूसरे स्थान तक सूचना भेजने का माध्यम संचार कहलाता है।
(ख) चौथा खंभा पत्रकारिता को कहा जाता है क्योंकि इसका न्यायपालिका, कार्यपालिका एवं विधानपालिका के पश्चात चौथा स्थान है।
(ग) (i) फोन इन-फ़ोन के माध्यम से सूचना लेना।
(ii) लाइव-सीधा प्रसारण।
(घ) पत्रकार के गुणों को पत्रकार की वैशाखियाँ कहते हैं।
(ङ) ऐसी पत्रकारिता जिससे पत्रकार गहन छानबीन कर सूचनाएँ पृथक करता है उसे खोजी पत्रकारिता कहते हैं।

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 9.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए –
(क) मुत्रित माध्यम की किन्ठी दो खुखियों का उल्लेख कीजिए।
(ख) फ्रीलांसर किसे कहा जाता है ?
(ग) संपादन के सिद्धांत के सूप में ‘निष्पक्ष्ता’ के सिद्धांत से क्या तात्पर्य है?
(घ) भारत में दूरदर्शन के किन्हीं दो उद्देश्यों का उल्लेख कीजिए।
(ङ) खोजी रिपोर्ट की आवश्यकता कब पड़ती है ?
उत्तर :
(क) (i) मुद्रित माध्यम एक स्थायी माध्यम है।
(ii) इसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से ले जाया जा सकता है।
(ख) जो पत्रकार किसी समाचार पत्र के लिए स्वतंत्र रूप से भुगतान के आधार पर लिखते हैं उन्हें फ्रीलांसर अथवा स्वतंत्र पत्रकार कहते है।
(ग) निष्पक्षता के सिद्धांत से तात्पर्य है कि संपादन निष्पक्ष होकर करना चाहिए। उसमें किसी के प्रति कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए।
(घ) (i) जनसामान्य तक खबरें पहुँचाना
(ii) खबरों की प्रामाणिकता सिद्ध करना
(iii) जनकल्याण हेतु कार्य करना
(iv) देश हित के लिए तत्पर रहना
(ङ) जब किसी गहन मुद्द्र की छानबीन की जाती है तब खोजी रिपोर्ट की आवश्यकता पड़ती है।

प्रश्न 10.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए :
(क) प्रेंट मीडिया से आप क्या समझते हैं?
(खा) दूरदर्शन वैज्ञानिक चेतना का विकास कैसे कर सकता है?
(ग) समाचार शब्द को परिभाषित कीजिए।
(घ) समाचार संकलन में ‘स्रोत’ का महत्व लिखिए।
(ङ) संचार को ‘दुधारी अस्र्र’ क्यों कहा जाता है ? संक्षेप में लिखिए।
उत्तर :
(क) प्रिंट मीडिया से तात्पर्य मुद्रित माध्यम से है। पत्रकारिता के क्षेत्र में मुद्रित माध्यम को प्रिंट मीडिया कहा जाता है।
(ख) दूरदर्शन समय-समय पर वैज्जानिक शोध, अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित कार्यक्रम दिखाकर जनसामान्य को प्रेरित करके वैज्ञानिक चेतना का विकास कर सकता है।
(ग) समाचार से तात्पर्य सूचना से है। जिससे कोई सूचना या खबर मिलती है उसे समाचार कहते हैं।
(घ) समाचार संकलन में सोत का बहुत महत्व है। सोत के माध्यम से ही समाचार प्राप्त होते हैं। जैसे पी॰्टी०आई० एक महत्वपूर्ण सोत है।
(ङ) संचार को दुधारी अस्त्र इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह दोनों तरफ से वार करता है। यह जनमानस को दोनों तरफ से प्रभावित करता है।

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 11.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए-
(क) एंकर-पैकेज क्या होता है?
(ख) स्तंभ लेखन से क्या अभिप्राय है?
(ग) विशेष-लेखन किसे कहते हैं?
(घ) मुद्रित माध्यम की किसी एक विशेषता का उल्लेख कीजिए।
(ङ) पत्रकारिता की वैशाखियों से क्या तात्पर्य है?
उत्तर :
(क) एक एंकर को किसी भी समाचार को संपूर्णता के साथ प्रस्तुत करने हेतु जो पैकेज दिया जाता है उसे उसका एंकर-पैकेज कहते हैं।
(ख) स्तंभ-लेखक द्वारा किसी भी समाचार-पत्र में नियमित रूप से लिखे गए विचारपरक लेखन को स्तंभ लेखन कहा जाता है।
(ग) सामान्य लेखन से हटकर विशेष-विषयों पर किए गए लेखन को विशेष-लेखन कहते हैं।
(घ) मुद्रित माध्यम एक स्थली माध्यम है।
(ङ) जिनके सहारे पत्रकारिता फल-फूल रही है उन्हें पत्रकारित की वैशाखियाँ कहा जाता है। पत्रकारिता में संपादक, उपसंपादक, पत्रकार आदि सब उसकी वैशाखियाँ है।

प्रश्न 12.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए-
(क) एंकर-बाइड से क्या तात्पर्य है?
(ख) इंटरनेट का प्रचलन आजकल क्यों अधिक हो रहा है?
(ग) पीत पश्रकारिता से क्या तात्पर्य है?
(घ) रेडियो-समाचार की भाषा कैसी होनी चाहिए?
(ङ) पत्रकारीय लेखन क्या होता है?
उत्तर :
(क) किसी भी समाचार को प्रमाणित करने के लिए उससे संबंधित बाइट दिखाए जाते हैं। जिसे एंकर बाइट कहा जाता है।
(ख) सूचना प्रौद्यौगिकी आधुनिकता एवं युवा वर्ग की सोच के कारण इंटरनेट का प्रचलन अधिक हो रहा है। दूसरे इससे समाचारों का संप्रेषण, पुष्ट एवं सत्यापन होता है।
(ग) सनसनीखेज पत्रकारिता को पीत पत्रकारिता कहते है।
(घ) रेडियो समाचार की भाषा सरल एवं स्पष्ट होनी चाहिए।
(ङ) विधिन्न समाचार-पत्रों में लेखकों द्वारा किए गए लेखन को पत्रकारीय लेखन कहते हैं।

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 13.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए-
(क) समाचार-लेखन के छह ककार कौन-कौन से हैं?
(ख) उलटा पिरामिड शैली किसे कहते हैं?
(ग) खोजी रिपोर्ट क्या होती है?
(घ) विशेष लेखन से क्या तात्पर्य है?
(ङ) रेडियो की भाषा की कोई दो प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर :
(क) कौन, कहाँ, कब, कैसे, किसने, क्यों।
(ख) जिस शैली में सबसे पहले महत्वपूर्ण तथ्य तथा बाद में कम महत्वपूर्ण तथ्य देकर समाप्त कर दिया जाए उसे उलटा पिरामिड शैली कहते हैं।
(ग) जिस रिपोट्ट में किसी विषय की गहन खोजबीन की जाए उसे खोजी रिपोर्ट कहते हैं।
(घ) सामान्य विषयों की अपेक्षा विशेष विषयों पर किए गए लेखन को विशेष लेखन कहते हैं।
(ङ) (i) रेडियो की भाषा सरल एवं सहज होती है।
(ii) रेडियो की भाषा जन सामान्य के अनुकूल होनी चाहिए।

प्रश्न 14.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए-
(क) समाचार किसे कहते हैं?
(ख) पत्रकारीय-लेखन किसे कहते हैं?
(ग) फ्रीलांसर पत्रकार से आप क्या समझते हैं?
(घ) फ्रैश या ब्रेकिंग न्यूज्त से क्या तात्पर्य है?
(ङ) मुद्रण माध्यम की दो विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर :
(क) किसी घटना की सूचना जो हाल ही में पारित हुई हो समाचार कहलाती है। ऐसी सूचना जो जनसामान्य की रुचि के अनुसार हो।
(ख) विभिन्न समाचार-पत्रों में पत्रकार के द्वारा किए गए लेखन को पत्रकारीय लेखन कहते हैं।
(ग) वह पत्रकार जो किसी भी समाचार-पत्र में स्वतंत्र रूप से भुगतान के आधार पर लिखता है उसे फ्रीलांसर पत्रकार कहते हैं।
(घ) जो विशेष समाचार सर्वप्रथम दर्शकों तक पहुँचाया जाता है उसे फ्रैश अथवा ब्रेकिंग न्यूज़ कहते हैं।
(ङ) (i) मुद्रण माध्यम स्थायी होता है। (ii) मुद्रण माध्यम में संशोधन संभव है।

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 15.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए –
(क) भारत में पहला छापाखाना कब और कहाँ खोला गया?
(ख) टेलीविजन पर समाचार वाचक की किन्ही दो विशेषताओं पर प्रकाश ज्ञालिए।
(ग) संपादकीय किसे कहते हैं?
(घ) भारत में वेब पत्रकारिता की शुरुआत करने का श्रेय किसे दिया जाता है?
(ङ) इन-डेप्य रिपोर्ट किसे कहा जाता है और उसकी क्या उपयोगिता होती है?
उत्तर :
(क) भारत में पहला छापाखाना सन 1556 ईं० में गोवा में खोला गया।
(ख) (i) समाचार वाचक की भाषा-शैली सरल एवं सहज होनी चाहिए। (ii) वाचक की शब्दावली स्पष्ट होनी चाहिए।
(ग) किसी ज्वलंत मुद्दे पर समाचार-पत्र की राय को संपादकीय कहते हैं।
(घ) नई दुनिया को।
(ङ) वह रिपोर्ट जिसमें पत्रकार गहराई में जाकर सूचना एकत्रित करता है उसे इन-डेफ्थ रिपोर्ट कहते हैं। इसकी यह उपयोगिता है कि इसमें गहन मुद्यों की गहनता से रिपोट्ट तैयार की जाती है।

प्रश्न 16.
खोजी रिपोर्ट किसे कहते हैं?
उत्तर :
जब किसी विषय की गहरी छानबीन करने के पश्चात विशेष तथ्यों और सूचनाओं को सार्वजनिक रूप से सामने लाया जाता है तो उसे खोजी रिपोर्ट कहते हैं।

CBSE Class 12 Hindi Elective रचना प्रिंट माध्यम, संपादकीय, रिपोर्ट, आलेख पर आधारित अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 17.
प्रधान संपादक के दो कायाँ का उल्लेख कीजिए।
उत्तर :
प्रधान संपादक पत्र की नीतियों को निर्धारित करता है। वह समाचारों की अशुद्धियों को दूर कर सकता है। उस के द्वारा संपादकीय डेस्क के सभी विभिन्न कायों का कार्य निर्धारित किया जाता है। उसी के द्वारा प्रमुख कार्यों का निरीक्षण किया जाता है। उसी के द्वारा समाचार संगठन में द्वारपाल की भूमिका भी निभाई जाती है।