NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 9 बदलते परिवार

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 67)
चित्रों को देखकर लिखो।
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 9 बदलते परिवार 1
प्रश्न 1.
निम्मी के परिवार में छोटी बहन के जन्म से पहले कौन-कौन थे?
उत्तर:
निम्मी के दादा-दादी, निम्मी के मम्मी-पापा, निम्मी के चाचा तथा निम्मी।

प्रश्न 2.
अब इस परिवार में कुल मिलाकर कितने लोग हैं?
उत्तर:
पहले इस परिवार में छः लोग थे। अब निम्मी की छोटी बहन के जन्म के बाद कुल सात लोग हो गये हैं।

बताओ
प्रश्न 1.
छोटी बहन के आने से निम्मी के सभी घरवालों के जीवन में क्या-क्या बदलाव आयेंगे? जैसे
अब निम्मी अपना दिन कैसे बितायेगी?
उत्तर:
निम्मी अब अपनी छोटी बहन के साथ खेलते हुए अपना दिन बितायेगी।

प्रश्न 2.
माँ अब क्या-क्या नये काम करेगी?
उत्तर:
माँ अब अपनी छोटी बच्ची के देखभाल का नया काम करेगी।

प्रश्न 3.
पिताजी, दादी और चाचा के दिनभर के कामों में निम्मी की नई बहन के आने से बदलाव हो जायेंगे। क्या तुम बता सकते हो कैसे?
उत्तर:
पिताजी, दादाजी और चाचा के दिनभर के कामों में निम्मी की छोटी बहन से खेलना, उसकी देखभाल करना जैसे बदलाव हो जायेंगे।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 68)
प्रश्न 1.
क्या तुम्हारे घर या आस-पड़ोस के किसी घर में बच्चे का जन्म हुआ है?
उत्तर:
हाँ, मेरे पड़ोस में एक बच्चे का जन्म हुआ है।

प्रश्न 2.
घर में नन्ही बच्चा आने से कैसा लगता है?
उत्तर:
घर में नन्ही बच्चा आने से सभी खुश हो जाते हैं।

प्रश्न 3.
इससे घर में क्या-क्या बदलाव आते हैं?
उत्तर:
घर में सभी खुश रहने लगते हैं, सभी लोग नये बच्चे के लालन-पालन, उसकी देखभाल तथा उसके भविष्य के लिए नई योजना बनाते हैं।

तुम्हारे या किसी रिश्तेदार के घर में, जो सबसे छोटा बच्चा है उसके बारे में कुछ बातें पता करो और लिखो
प्रश्न 1.
उसका जन्म कब हुआ?
उत्तर:
उसका जन्म दो सप्ताह पहले हुआ है।

प्रश्न 2.
वह लड़की है या लड़का?
उत्तर:
वह एक लड़की है।

प्रश्न 3.
तुमसे उसका क्या रिश्ता है?
उत्तर:
वह मेरी बहन लगती है। वह मेरे मामा की लड़की है।

प्रश्न 4.
उसका जन्म कहाँ हुआ?
उत्तर:
उसका जन्म अस्पताल में हुआ।

प्रश्न 5.
वह शक्ल में किसके जैसा दिखाई देती है?
उत्तर:
वह अपनी माँ के जैसा दिखाई देती है।

प्रश्न 6.
उसके बालों का रंग कैसा है?
उत्तर:
उसके बालों का रंग काला है।

प्रश्न 7.
उसकी आँखों का रंग कैसा है?
उत्तर:
उसकी आँखों का रंग काला है।

प्रश्न 8.
क्या उसके दाँत हैं?
उत्तर:
उसके दाँत नहीं हैं।

प्रश्न 9.
अभी उसकी लम्बाई कितनी है?
उत्तर:
अभी उसकी लम्बाई करीब दो फुट है।

प्रश्न 10.
बच्चा दिन में कितनी देर सोता है?
उत्तर:
वह दिन में लगभग 8 घंटे सोता है।

प्रश्न 11.
वह क्या-क्या आवाजें निकालता है?
उत्तर:
वह रोता है तथा तरह-तरह की आवाजें निकालता है।

प्रश्न 12.
वह किसके पास ज्यादा रहता है?
उत्तर:
वह अपनी मम्मी के पास ज्यादा रहता है।

प्रश्न 13.
अपनी कॉपी में बच्चे का एक फोटो चिपकाओ या चित्र बनाओ।
उत्तर:
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 9 बदलते परिवार 2

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 70)
बदली हो गई
बाबा की बदली होने के कारण सेरिंग के परिवार में क्यों बदलेगा? जैसे-
प्रश्न 1.
सेरिंग के परिवार में से कौन-कौन उसके पापा के नये घर में रहेंगे?
उत्तर:
सेरिंग की माँ, बहन तथा सेरिंग अपने पापा के घर में रहेंगे।

प्रश्न 2.
सेरिंग अब किस स्कूल में जायेगा?
उत्तर:
सेरिंग अब नये स्कूल में जायेगा।

प्रश्न 4.
क्या सेरिंग के दोस्त बदलेंगे?
उत्तर:
हाँ, सेरिंग को नये दोस्त मिलेंगे।

प्रश्न 5.
क्या तुम्हारे परिवार में भी किसी को काम के कारण नई जगह जाना पड़ा था?
उत्तर:
हाँ, मेरे चाचा को काम के कारण दिल्ली जाना पड़ा।

प्रश्न 6.
तुम्हें यह बदलाव कैसा लगा?
उत्तर:
यह एक सामान्य बदलाव था। परन्तु हमलोग बहुत खुश थे, क्योंकि हमलोगों को एक नई जगह देखने का मौका मिलेगा।

क्या तुम्हारी कक्षा या स्कूल में भी दूसरी जगह से बच्चे आए हैं? यदि हाँ, तो उनसे बातचीत करो।
प्रश्न 7.
वे कहाँ से आये हैं?
उत्तर:
वह मध्य प्रदेश के भोपाल से आया है।

प्रश्न 8.
पहली जगह का स्कूल कैसा था?
उत्तर:
पहली जगह का स्कूल काफी अच्छा था, परन्तु यह स्कूल ज्यादा अच्छा है।

प्रश्न 9.
उन्हें यहाँ क्या-क्या नया लगा?
उत्तर:
उसे यहाँ नये-नये दोस्त मिले।

प्रश्न 10.
क्या उन्हें यह बदलाव अच्छा लगा?
उत्तर:
हाँ, उसे यह बदलाव बहुत ही अच्छा लगा।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 71)
शादी है-बताओ
प्रश्न 1.
क्या इस शादी के कारण नाज़ली के परिवार में कुछ बदलाव होंगे? क्या-क्या बदलाव होंगे?
उत्तर:
इस शादी के कारण नाज़ली के परिवार में एक नई सदस्य आई हैं। नाज़ली को एक नई भाभी मिली।

प्रश्न 2.
जिस घर से नाज़ली की नई भाभी आई हैं, क्या उस परिवार में भी कुछ बदलाव हुए होंगे? क्या-क्या?
उत्तर:
हाँ, उस घर को एक नया दूल्हा मिला, परन्तु उनकी बेटी दूसरे घर, अपने ससुराल में रहने चली गई। सभी लोगों को उसकी बहुत याद आयेगी।

प्रश्न 3.
तुम भी अपनी माँ, चाची या मामी से पता करो कि वे उनकी शादी से पहले कहाँ रहती थीं।
उत्तर:
वे शादी के पहले अपने माँ-पिताजी के घर रहतीं थीं।

प्रश्न 4.
तब उनके परिवार में कौन-कौन थे?
उत्तर:
उनके परिवार में वे, उनके भाई, उनके माता-पिता तथा दादा-दादी थे।

प्रश्न 5.
क्या तुम्हारे परिवार में भी किसी की नई-नई शादी हुई है? किसकी?
उत्तर:
हाँ, मेरे परिवार में मेरे चाचा की नई-नई शादी हुई है।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 72)
कक्षा के दोस्तों से बात करो और पता लगाओ कि उनके घर में शादी कैसे होती है?

प्रश्न 1.
क्या कुछ खास खाना पकाया जाता है? क्या-क्या?
उत्तर:
शादी में पुलाव, दाल, पूरी, कई तरह की सब्जियाँ, मिठाईयाँ, खीर इत्यादि बनाया जाता है।

प्रश्न 2.
दूल्हा-दुल्हन कैसे कपड़े पहनते हैं?
उत्तर:
दूल्हा शेरवानी, चूड़ीदार पाजामा तथा पगड़ी पहनता है। दुल्हन लंहगा, चुनरी तथा रेशम की कढ़ाई की गई ओढ़नी पहनती है।

प्रश्न 3.
शादी के नाच-गाने किस तरह के होते हैं?
उत्तर:
शादी के अवसर पर क्षेत्रीय तथा आधुनिक दोनों तरह के नाच तथा गाने होते हैं।

प्रश्न 4.
तुम जब किसी शादी में गये थे, उसमें तुमने क्या-क्या देखा? अपनी कॉपी में चित्र बनाकर बताओ। कक्षा के और। बच्चों के चित्र भी देखो।
उत्तर:
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 9 बदलते परिवार 3

बदलाव के कारण लिखो
प्रश्न 1.
निम्मी के परिवार में।
उत्तर:
निम्मी के परिवार में नई बच्ची के जन्म होने से बदलाव आये।

प्रश्न 2.
सेरिंग के परिवार में।
उत्तर:
सेरिंग के परिवार में उसके बाबा के नये शहर में बदली हो जाने से बदलाव आया।

प्रश्न 3.
नाज़ली के परिवार में।
उत्तर:
नाज़ली के परिवार में उसके चचेरे भाई की शादी होने से नई दुल्हन आयी।

प्रश्न 4.
क्या परिवारों में बदलाव कुछ और कारणों से भी हो सकते हैं? पता करो, किन-किन कारणों से?
उत्तर:
परिवार में बदलाव कई कारणों से हो सकते हैं, जिनमें से कुछ निम्नलिखित हैं

  • परिवार के किसी सदस्य की नौकरी लगने से
  • परिवार के किसी सदस्य के अच्छे स्कूल में एडमिशन होने से
  • नये सामान खरीदे जाने से

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 73)
प्रश्न 1.
तीन बड़े लोगों से बात करो-एक तुम्हारे परिवार से, एक तुम्हारे दोस्त के परिवार से और एक अपने पड़ोसी के परिवार से। उनसे नीचे दिये प्रश्न पूछो और तालिका में भरो-
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 9 बदलते परिवार 4
उत्तर:
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 9 बदलते परिवार 5

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 74)
मेरा परिवार-कल, आज, कल
प्रश्न 1.
सभी के परिवार किसी न किसी कारण से बदलते रहते हैं। देखें, तुम्हारा परिवार भी बदला है कि नहीं?
उत्तर:
हाँ, मेरे परिवार में कई तरह के बदलाव हुए हैं।

प्रश्न 2.
जब तुम्हारे दादा-दादी या नानी-नाना तुम्हारे जैसे छोटे थे, तब भी क्या तुम्हारा परिवार वैसा ही था, जैसा आज है?
उत्तर:
नहीं, तब मेरा परिवार आज जैसा नहीं था, उस समय परिवार में ज्यादा सदस्य रहते थे, परन्तु मैं, मेरी बहन तथा मेरी मम्मी नहीं रहती थी।

प्रश्न 3.
तुमने अपने परिवार के पेड़ का चित्र भी बनाया था। चलो, फिर से परिवार का पेड़ बनाएँ।
उत्तर:
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 9 बदलते परिवार 6

प्रश्न 4.
अपने दादा-दादी या नानी-नाना से पता करो कि जब वे तुम्हारी उम्र के थे, तब उनके परिवार में कौन-कौन थे? अपनी कॉपी में उनमें से किसी एक के बचपन के परिवार का पेड़ बनाओ।
उत्तर:
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 9 बदलते परिवार 7

प्रश्न 5.
क्या इस परिवार के पेड़ में तुम या तुम्हारे भाई-बहन, माँ-पिताजी कहीं दिखाई दे रहे हैं?
उत्तर:
नहीं।

प्रश्न 6.
अब तुम अपने आज के परिवार का पेड़ अपनी कॉपी में बनाओ।
उत्तर:
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 9 बदलते परिवार 8

प्रश्न 7.
इस पेड़ में अब तुम कहाँ हो? आज तुम्हारे परिवार में कौन-कौन हैं? तुम्हारे दादा-दादी या नानी-नाना कहाँ हैं?
उत्तर:
इस पेड़ में मैं सबसे नीचे हूँ। आज मेरे परिवार में हम चार लोग रहते हैं। मेरे दादी-दादा तथा नानी-नाना गाँव में रहते हैं।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 75)
बताओ
प्रश्न 1.
तुम्हारे आज के परिवार का पेड़ तुम्हारे दादा, दादी, नाना या नानी के बचपन के पेड़ से किस तरह अलग है?
उत्तर:
मेरे परिवार के पेड़ में कम लोग हैं, जबकि दादा, दादी, नाना या नानी के बचपन के पेड़ में ज्यादा लोग एक साथ रहते थे।

स्कूल में वापसी
प्रश्न 1.
तुम कहाँ तक पढ़ाई करना चाहते हो?
उत्तर:
मैं इंजीनियरिंग तक की पढ़ाई करना चाहता हूँ।

प्रश्न 2.
तुम्हारे मम्मी-पापा ने कहाँ तक की पढ़ाई की है।
उत्तर:
वे दोनों स्नातकोत्तर तक पढ़े हैं।

प्रश्न 3.
तुम्हारी दादी या नानी को कहाँ तक की पढ़ाई करने का मौका मिला था?
उत्तर:
उन लोगों ने बी.ए. तक की पढ़ाई की थी।

प्रश्न 4.
तुम्हारी दादी और नानी की शादी किस उम्र में हुई थी?
उत्तर:
जब वे लोग बी.ए. में पढ़ रहीं थीं।

प्रश्न 5.
क्या तुमने किसी ऐसे कानून के बारे में सुना है, जो लड़कियों और लड़कों की कम-से-कम किस उम्र में शादी हो, के बारे में बात करता है?
उत्तर:
हाँ, मैंने सुना है। उस कानून के अनुसार लड़कियों की शादी कम से कम 18 वर्ष की उम्र में तथा लड़कों की शादी कम से कम 21 वर्ष की उम्र में होनी चाहिए।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 76)
पता करो और लिखो
प्रश्न 1.
क्या तुम्हारे आस-पास कुछ ऐसे बच्चे हैं, जिनका स्कूल छूट गया है।
उत्तर:
हाँ, कुछ ऐसे बच्चे हैं, जिनका स्कूल छूट गया है।

प्रश्न 2.
बात करके पता करो कि क्या वे फिर से पढ़ना चाहते हैं?
उत्तर:
हाँ, वे लोग फिर से पढ़ना चाहते हैं।

प्रश्न 3.
वे आजकल क्या कर रहे हैं?
उत्तर:
वे आजकल काम कर रहे हैं।

प्रश्न 4.
क्या पिछले दिनों तुम्हारे घर में किसी की शादी हुई है? किसकी?
उत्तर:
हाँ, पिछले दिनों मेरे चाचा की शादी हुई है।

प्रश्न 5.
पता करो दूल्हा-दुल्हन की उम्र क्या थी?
उत्तर:
दूल्हा की उम्र 25 साल तथा दुल्हन की उम्र 22 साल थी।

NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन