CBSE Class 9 Hindi A व्याकरण प्रत्यय

Pratyay In Hindi CBSE Class 9

परिचय :

उपसर्गों की तरह ही प्रत्ययों का प्रयोग भी नए शब्दों की रचना के लिए किया जाता है। नए शब्दों की रचना करने के क्रम में कुछ शब्दांशों का शब्दों के पीछे या उनके अंत में जोड़ दिया जाता है। इससे मूलशब्द के अर्थ में बदलाव या विशेषता आ जाती है। ये शब्दांश प्रत्यय कहलाते हैं।

परिभाषा :

वे शब्दांश जो किसी शब्द के अंत में जुड़कर उसके अर्थ में विशेषता ला देते हैं या पूरी तरह बदलाव ला देते हैं, उन्हें प्रत्यय कहते हैं।

उदाहरण –

Pratyay In Hindi CBSE Class 9
प्रत्यय के भेद-प्रत्यय के दो भेद होते हैं –
(क) कृत प्रत्यय
(ख) तद्धित प्रत्यय

Pratyay Class 9 CBSE

(क) कृत प्रत्यय-जो प्रत्यय क्रिया के मूल रूप अर्थात् उनकी धातु के अंत में लगकर संज्ञा, सर्वनाम शब्दों की रचना करते हैं, उन्हें कृत प्रत्यय कहते हैं।

कृत प्रत्यय का दूसरा नाम कृदंत प्रत्यय भी है क्योंकि ये क्रिया की धातु के मूल रूप के अंत में जुड़ते हैं।
हिंदी की क्रियाओं के सामान्य रूप के अंत में पाए जाने वाले ‘ना’ को हटाने पर जो बचता है वही क्रिया का मूल रूप या क्रिया की धातु कहलाता है; जैसे –

Pratyay Class 9 CBSE

कृत प्रत्यय के उदाहरण –

पढ़ (धातु) + आकू (प्रत्यय) = पढ़ाकू
लूट (धातु) + एरा (प्रत्यय) = लुटेरा
रख (धातु) + वाला (प्रत्यय) = रखवाला

कृत प्रत्यय के प्रयोग से बनने वाले शब्द-कृत प्रत्यय से निम्नलिखित पाँच प्रकार के शब्द बनते हैं –

  1. कर्तृवाचक
  2. कर्मवाचक
  3. करणवाचक
  4. भाववाचक
  5. विशेषणवाचक

प्रत्यय CBSE

1. कर्तृवाचक संज्ञा शब्द बनाने वाले कृदंत प्रत्यय –

प्रत्यय CBSE

Pratyay In Hindi Class 9 CBSE

2. कर्मवाचक बनाने वाले कृदंत प्रत्यय –

Pratyay In Hindi Class 9 CBSE

Pratyay Class 9th CBSE

3. करणवाचक बनाने वाले कृदंत प्रत्यय –

Pratyay Class 9th CBSE

प्रत्यय Class 9 CBSE

4. भाववाचक संज्ञा बनाने वाले कृदंत प्रत्यय –

प्रत्यय Class 9 CBSE

Class 9 Pratyay CBSE

5. विशेषण बनाने वाले कृदंत प्रत्यय प्रत्यय

Class 9 Pratyay CBSE

Class 9 Hindi Grammar Pratyay CBSE

(ख) तद्धित प्रत्यय- जो प्रत्यय संज्ञा, सर्वनाम और विशेषण शब्दों के अंत में जुड़कर नए शब्दों की रचना करते हैं, उन्हें तद्धित प्रत्यय कहते हैं,
जैसे –

चाय + वाला = चायवाला
चौकी + दार = चौकीदार
चतुर + आई = चतुराई
सप्ताह + इक = साप्ताहिक
चिकना + आई = चिकनाई

तद्धित प्रत्यय से बनने वाले शब्द –
तद्धित प्रत्यय से निम्नलिखित प्रकार के शब्द बनते हैं –

1. कर्तृवाचक संज्ञा शब्द बनाने वाले तद्धित प्रत्यय –

Class 9 Hindi Grammar Pratyay CBSE

2. भाववाचक संज्ञा शब्द बनाने वाले तद्धित प्रत्यय –

CBSE Class 9 Hindi A व्याकरण प्रत्यय 9

3. विशेषण बनाने वाले तद्धित प्रत्यय –

CBSE Class 9 Hindi A व्याकरण प्रत्यय 10

CBSE Class 9 Hindi A व्याकरण प्रत्यय 11

4. लघुता सूचक शब्द बनाने वाले तद्धित प्रत्यय –

CBSE Class 9 Hindi A व्याकरण प्रत्यय 12

5. क्रमसूचक शब्द बनाने वाले तद्धित प्रत्यय –

CBSE Class 9 Hindi A व्याकरण प्रत्यय 13

6. स्त्रीलिंग बनाने वाले तद्धित प्रत्यय –

CBSE Class 9 Hindi A व्याकरण प्रत्यय 14

7. बहुवचन बनाने वाले तद्धित प्रत्यय –

CBSE Class 9 Hindi A व्याकरण प्रत्यय 15

दो-दो प्रत्ययों से बने कुछ शब्द –

CBSE Class 9 Hindi A व्याकरण प्रत्यय 16

CBSE Class 9 Hindi A व्याकरण प्रत्यय 17

उपसर्ग-प्रत्यय दोनों के मेल से बने शब्द –

CBSE Class 9 Hindi A व्याकरण प्रत्यय 18

अभ्यास-प्रश्न

1. नीचे कुछ शब्द दिए गए हैं। इनमें प्रयुक्त प्रत्यय और मूलशब्द पृथक करके लिखिए –
CBSE Class 9 Hindi A व्याकरण प्रत्यय 19

CBSE Class 9 Hindi A व्याकरण प्रत्यय 20
उत्तरः
CBSE Class 9 Hindi A व्याकरण प्रत्यय 21

CBSE Class 9 Hindi A व्याकरण प्रत्यय 22

2. नीचे दिए गए शब्दों में प्रयुक्त प्रत्यय उनके सामने लिखिए –
(i) भूखा ………………………
(ii) अनुकरणीय ………………………
(iii) आनंदित ………………………
(iv) रुपहला ………………………
(v) लठिया ………………………
(vi) चचेरा ………………………
(vii) ससुराल ………………………
(viii) गुरुता ………………………
(ix) चिकनाहट ………………………
(x) चौकीदार ………………………
(xi) कृपालु ………………………
(xii) तरंगित ………………………
(xiii) जटिल ………………………
(xiv) भारतीय ………………………
(xv) लघुत्व ………………………
(xvi) रूपवती ………………………
(xvii) गोलंदाज ………………………
(xviii) सालाना ………………………
(xix) इत्रदान ………………………
(xx) चित्रकार ………………………
उत्तरः
(i) आ
(ii) ईय
(iii) इत
(iv) हला
(v) इया
(vi) एरा
(vii) आल
(viii) ता
(ix) आहट
(x) हार
(xi) आलु
(xii) इत
(xiii) इल
(xiv) ईय
(xv) त्व
(xvi) वती
(xvii)अंदाज
(xviii) आना
(xix) दान
(xx) कार

3. नीचे कुछ प्रत्यय दिए गए हैं। आप उनका प्रयोग करते हुए दो-दो नए शब्द बनाइए –

CBSE Class 9 Hindi A व्याकरण प्रत्यय 23

CBSE Class 9 Hindi A व्याकरण प्रत्यय 24
उत्तरः
CBSE Class 9 Hindi A व्याकरण प्रत्यय 25

CBSE Class 9 Hindi A व्याकरण प्रत्यय 26

4. नीचे कुछ शब्द दिए जा रहे हैं। आप इनमें प्रत्यय जोड़कर नए शब्द बनाइए –

(i) चाल + ……………. = ………………….
(ii) लूट + ……………. = ………………….
(iii) देन + ……………. = ………………….
(iv) पढ़ + ……………. = ………………….
(v) खेल + ……………. = ………………….
(vi) कमा + ……………. = ………………….
(vii) पहन + ……………. = ………………….
(viii) सज + ……………. = ………………….
(ix) कृपा + ……………. = ………………….
(x) मर + ……………. = ………………….
(xi) पूजा + ……………. = ………………….
(xii) पत्र + ……………. = ………………….
(xiii) चाय + ……………. = ………………….
(xiv) सौदा + ……………. = ………………….
(xv) सोना + ……………. = ………………….
(xvi) लूट + ……………. = ………………….
(xvii) महँगा + ……………. = ………………….
(xviii) बच्चा + ……………. = ………………….
(xix) देव + ……………. = ………………….
(xx) बंगाल + ……………. = ………………….
उत्तरः
(i) चाल + बाज = चालबाज
(ii) लूट + ऐरा = लुटेरा
(iii) देन + दार = देनदार
(iv) पढ़ + आकू = पढ़ाकू
(v) खेल + औना = खिलौना
(vi) कमा + आई = कमाई
(vii) पहन + आवा = पहनावा
(viii) सज + आवट = सजावट
(ix) कृपा + आलु = कृपालु
(x) मर + इयल = मरियल
(xi) पूजा + आपा = पुजापा
(xii) पत्र + कार = पत्रकार
(xiii) चाय + वाला – चायवाला
(xiv) सौदा + गर = सौदागर
(xv) सोना + आर = sunaar
(xvi) लूट + लुटेरा = luteraa
(xvii) महँगा + आई = महँगाई
(xviii) बच्चा + पन = बचपन
(xix) देव + त्व = देवत्व
(xx) बंगाल + ई = बंगाली

5. निम्नलिखित शब्दों में एक से अधिक प्रत्यय प्रयुक्त हैं। इन्हें अलग करते हुए मूलशब्द भी लिखिए –
(i) बचपना ……………….. + …………………… + …………………….
(ii) दिखावटी ……………….. + …………………… + …………………….
(iii) भारतीयता ……………….. + …………………… + …………………….
(iv) ईमानदारी ……………….. + …………………… + …………………….
(v) भुलक्कड़पन ……………….. + …………………… + …………………….
(vi) चालाकी ……………….. + …………………… + …………………….
(vii) निशानेबाजी ……………….. + …………………… + …………………….
उत्तरः
(i) बच्चा + पन + आ
(ii) दिखा + आवट + ई
(iii) भारत + ईय + ता
(iv) ईमान + दार + ई
(v) भूल + अक्कड़ + पन
(vi) चाल + आक + ई
(vii) निशाना + बाज + ई

6. निम्नलिखित शब्दों में उपसर्ग और प्रत्यय दोनों प्रयुक्त हैं। उनको अलग करके मूलशब्द लिखिए –
(i) पराश्रयी ……………….. + …………………… + …………………….
(ii) अशिक्षित ……………….. + …………………… + …………………….
(iii) बदनीयती ……………….. + …………………… + …………………….
(iv) अविस्मरणीय ……………….. + …………………… + …………………….
(v) सुरक्षित ……………….. + …………………… + …………………….
उत्तरः
(i) पर + आश्रय + ई
(ii) अ + शिक्षा + इत
(iii) बद + नीयत + ई
(iv) अ + विस्मरण + ईय
(v) सु + रक्षा + इत

विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न

1. निम्नलिखित शब्दों में प्रयुक्त प्रत्यय एवं मूल शब्द ज्ञात कीजिए –
(i) भूखा
(ii) रसोइया
(iii) आयोजित
(iv) स्वाधीनता
(v) मरियल
(vi) रंगीला
(vii) आवश्यकता
(viii) पूजनीय
(ix) गवैया
(x) पुस्तकीय
(xi) भुलक्कड़
(xii) चमकीला
(xiii) अपनापन
(xiv) शिक्षित
(xv) ईमानदार
(xvi) बिकाऊ
(xvii) गीला
(xviii) पराक्रमी
(xix) नौकरानी
(xx) दैनिक
(xxi) दार्शनिक
(xxii) खिलाड़ी
(xxiii) झगड़ालू
(xxiv) पैतृक
(xxv) जैविक
(xxvi) बिछौना
(xxvii) प्रभुत्व
(xxviii) गरीबी
(xxix) पालनहार
(xxx) आयातित
(xxxi) कुलीन
(xxxii) बुढ़ापा
(xxxiii) ऐतिहासिक
(xxxiv) मलिन
(xxxv) क्रोधित
(xxxvi) भूखा
(xxxvii) पीकदान
उत्तरः
CBSE Class 9 Hindi A व्याकरण प्रत्यय 27

CBSE Class 9 Hindi A व्याकरण प्रत्यय 28

CBSE Class 9 Hindi A व्याकरण प्रत्यय 29

2. निम्नलिखित शब्दों में प्रयुक्त प्रत्यय बताइए –
(i) नागरिक
(ii) सेवकाई
(iii) दार्शनिक
(iv) पैतृक
(v) पियक्कड़
(vi) दर्शनीय
(vii) गहराई
(viii) पारलौकिक
उत्तरः
(i) इक
(ii) आई
(iii) इक
(iv) इक
(v) अक्कड़
(vi) ईय
(vii) आई
(viii) इक

3. नीचे दिए गए प्रत्ययों से दो-दो शब्द बनाइए –
(i) इत
(ii) वाला
(iii) आना
(iv) मान
(v) ईय
(vi) आवट
(vii) हारा
(viii) आऊ
(ix) औना
(x) शील
(xi) आरी
(xii) त्व
(xiii) आस
(xiv) कार
(xv) पन
(xvi) ईला
(xvii) आलु
(xviii) एरा
(xix) इत
(xx) आई
(xxi) आकू
(xxii) दार
(xxiii) तम
(xxiv) हार
उत्तरः
CBSE Class 9 Hindi A व्याकरण प्रत्यय 30

CBSE Class 9 Hindi A व्याकरण प्रत्यय 31

CBSE Class 9 Hindi A व्याकरण प्रत्यय 32

4. निम्नलिखित शब्दों के मूलशब्द बताइए –
(i) परिचारिका
(ii) चिल्लाहट
(iii) भौतिकता
(iv) भुलक्कड़
(v) स्वतंत्रता
(vi) अपमानित
(vii) सुनार
(viii) लालिमा
(ix) पौती
(x) आनंदित
(xi) झगड़ालू
(xii) बिछौना
(xiii) खिलौना
(xiv) अनुकरणीय
उत्तरः
(i) परिचार
(ii) चिल्लाना
(iii) भूत
(iv) भूल
(v) स्वतंत्र
(vi) अपमान
(vii) सोना
(viii) लाल
(ix) बाप
(x) आनंद
(xi) झगड़ा
(xii) बिछा
(xiii) खेल
(xiv) अनुकरण
(xv) भारत
(xvi) गर्व
(xvii) खेल
(xviii) लोहा
(xix) पूजा
(xx) विवेक

NCERT Solutions for Class 9 Hindi