CBSE Class 7 Hindi Grammar क्रिया Pdf free download is part of NCERT Solutions for Class 7 Hindi. Here we have given NCERT Class 7 Hindi Grammar क्रिया. https://www.cbselabs.com/cbse-class-7-hindi-grammar-kriya/

CBSE Class 7 Hindi Grammar क्रिया

Kriya Class 7 CBSE

जिन शब्दों से किसी काम को करना या होना पाया जाए, उन्हें क्रिया कहते हैं; जैसे- लिखना, नाचना, खाना, गाना, पढ़ना, रोना, हँसना इत्यादि क्रिया है।

कर्ता – काम करने वाला कर्ता कहलाता है।
जैसे-अंशु नाचने लगी।

इस वाक्य में नाचने का कार्य अंशु द्वारा किया जा रहा है। अतः यहाँ अंशु कर्ता है।

धातु – क्रियाओं का मूल रूप धातु’ कहलाता है। क्रिया शब्दों का निर्माण धातुओं से होता है। लिखना क्रिया की धातु की ‘लिख’ है। जो क्रिया शब्दों के मूल में होता है, वह अंश धातु कहलाता है; जैसे- खा, जा, पढ़, चल आदि।

Class 7 Kriya CBSE

क्रिया के भेद
कर्म के आधार पर क्रिया के दो भेद होते हैं?

  1. अकर्मक क्रिया
  2. सकर्मक क्रिया।

1. अकर्मक क्रिया – जिस क्रिया के व्यापार का फल कर्ता पर ही रहे तथा जिसके साथ कर्म की आवश्यकता न हो, उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं। जैसे- ओजस्व हँस रहा है। शेर दहाड़ता है।
2. सकर्मक क्रिया – जिस क्रिया में कर्म पाया जाता है, वह सकर्मक क्रिया कहलाती है।
जैसे- नेहा दूध पी रही है। अंशु पुस्तक पढ़ रही है।

प्रयोग की दृष्टि से क्रिया के पाँच भेद होते हैं

  1. सामान्य क्रिया – जिन क्रियाओं के व्यापार का फल दोनों कर्ता पर जाए, उन्हें सकर्मक क्रिया कहते हैं; जैसे—मैंने आम खाया।
  2. संयुक्त क्रिया – दो या दो से अधिक धातुओं से मिलकर बनी क्रियाएँ संयुक्त क्रिया कहलाती हैं।
  3. नामधातु क्रिया – जो क्रियाएँ संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण आदि शब्दों में प्रत्यय जोड़कर बनाई जाती हैं, वे नामधातु क्रिया कहलाती
  4. प्रेरणार्थक क्रिया – जब कर्ता स्वयं कार्य न करके अन्य को कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।
    वह क्रिया प्रेरणार्थक क्रिया कहलाती है।
  5. पूर्वकालिक क्रिया – मुख्य क्रिया से पहले होने वाली क्रिया पूर्वकालिक क्रिया कहलाती है।
    जैसे- आयुष ने भागकर बस पकड़ी।
    बच्चा रोकर सो गया।

Class 7 Hindi Grammar Kriya CBSE

बहुविकल्पी प्रश्न

1. जिस शब्द से काम करना या होना पाता चले।
(i) कर्म
(ii) शब्द
(iii) क्रिया
(iv) कर्ता

2. एककर्मक क्रिया व विकर्मक क्रिया के भेद हैं
(i) सकर्मक क्रिया
(ii) अकर्मक क्रिया
(iii) प्रेरणार्थक क्रिया
(iv) इनमें से कोई नहीं

Kriya For Class 7 CBSE

3. जिस क्रिया के व्यापार का फल कर्ता पर पड़े
(i) सकर्मक क्रिया
(ii) अकर्मक क्रिया
(iii) एककर्मक क्रिया
(iv) विकर्मक क्रिया

4. ‘कर्ता’ कहलाता है
(i) काम करना
(ii) क्रिया का मूल रूप
(iii) काम करने वाला

Kriya Hindi Grammar Class 7 CBSE

5. कर्म के आधार पर क्रिया के भेद हैं?
(i) कर्म क्रिया
(ii) सकर्मक क्रिया
(iii) सकर्मक, अकर्मक
(iv) शब्द क्रिया

6. एककर्मक क्रिया कहते हैं ?
(i) एक क्रिया हो
(ii) जिस क्रिया का एक कर्म हो
(iii) एक शब्द की क्रिया हो
(iv) एक कर्ता हो

उत्तर-
1. (iii)
2. (i)
3. (ii)
4. (iii)
5. (iii)
6. (ii)

We hope the given CBSE Class 7 Hindi Grammar क्रिया will help you. If you have any query regarding CBSE Class 7 Hindi Grammar क्रिया, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.