NCERT Solutions for Class 2 English Chapter 16 I am the Music Man

NCERT Solutions for Class 2 English Chapter 16 I am the Music Man are part of NCERT Solutions for Class 2 English. Here we have given NCERT Solutions for Class 2 English Chapter 16 I am the Music Man.

Board CBSE
Textbook NCERT
Class Class 2
Subject English
Chapter Chapter 16
Chapter Name I am the Music Man
Number of Questions 11
Category NCERT Solutions

NCERT Solutions for Class 2 English Marigold Chapter 16 I am the Music Man

Summary In English
This poem is about a boy who can play various musical instruments. He told a girl that he came from far away. He told her that he can play both Piano and Drums.

Summary In Hindi
यह कविता एक ऐसे लड़के के बारे में है, जो विभिन्न प्रकार के वाद्य यंत्रों को बजा सकता है। वह एक लड़की को बताता है कि वह दूर से आया है। वह उसे बताता है कि वह पिआनो और बड़े ढोल बजा सकता हैं।

Hindi Translation Of The Poem
1. I am the music man,
I come from far away,
And I can play.
What can you play?
I play the piano.
Pia, pia, piano, piano, piano,
Pia, pia, piano, piano, piano.

मैं बाजा बजानेवाला हूँ,
मैं बहुत दूर से आता हूँ,
और मैं बाजा बजा सकता हूँ।
तुम क्या बजा सकते हो?
मैं पियानो बजाता हूँ।
पिआ, पिआ, पिआनो, पिआनो, पिआनो ,
पिआ, पिआ, पिआनो, पिआनो, पिआनो।

2. I am the music man,
I come from far away,
And I can play.
What can you play?
I play the big drum.
Boomdi, boomdi, boomdi, boom,
Boomdi, boomdi, boomdi, boom.
boomdi, boomdi, boom.
Pia, pia, piano, piano, piano,
Pia, pia, piano, pia, piano.

में बाजा बजानेवाला हूँ,
मैं बहुत दूर से आता हूँ,
और मैं बाजा बजा सकता हूँ।
तुम क्या बजा सकते हो?
मैं बड़े-बड़े ढोल बजाता हूँ।
बूमड़ी, बूमड़ी, बूमड़ी, बूम,
बूमड़ी, बूमडी, बूमड़ी, बूम,
बूमड़ी, बूमड़ी, बूम।
पिआ, पिआ, पिआनो, पिआनो, पिआनो,
पिआ, पिआ, पिआनो, पिआ, पिआनो।

Word-Meanings : Music man (म्यूजिक मैन) -a person who plays music, वह व्यक्ति जो बाजा बजा सकता है और गा सकता है। Piano (पिआनो) -a type of musical instruments, एक प्रकार का बाजा पिआनो। Drum (ड्रम) -a type of musical instruments, ढोल। Boom (बूम) -a sound coming out of drums, ढोल से निकलनेवाली आवाज़।

NCERT Textbook Questions

Let’s Read
Question 1.
Sonia is learning to play the piano.
सोनिया पिआनो बजाना सीख रही है।
Answer.
Do it yourself.

Reading is Fun
Question 1.
What are the two instruments that the music man can play?
वे दो बाजे कौन-से हैं जिन्हें बाजा बजानेवाला बजा सकता है?
Answer.
The music man can play piano and big drums.

Question 2.
Where does the music man come from?
बाजा बजानेवाला कहाँ से आता है?
Answer.
The music man comes from far away.

Let’s Talk
Question 1.
NCERT Solutions for Class 2 English Chapter 16 I am the Music Man Lets Talk Q1
If the music man comes to you, what would you ask him to play for you.
यदि बाजा बजानेवाला तुम्हारे पास आता है तो तुम उसे क्या बजाने के लिए कहोगे?
Answer.
I would ask him to play Guitar for me.

Question 2.
What would you like to learn music, dance or karate?
तुम क्या सीखना चाहोगे-संगीत, नृत्य या कराटे?
Answer.
I would like to learn karate.

Say Aloud
Question 1.
NCERT Solutions for Class 2 English Chapter 16 I am the Music Man Say Aloud Q1
Sing this song aloud together. Make up a tune.
इस गाने को मिलकर गाओ। इसकी धुन भी बनाओ।
NCERT Solutions for Class 2 English Chapter 16 I am the Music Man Say Aloud Q1.1
Heigh-ho
Heigh-ho! Heigh-ho!
From home to school we go!
Just keep on singing
All day long Heigh-ho! Heigh-ho!
Heigh-ho!
Answer.
Do it yourself.

Let’s Write
Make sentences using words from the table.
तालिका में दिए गए शब्दों की सहायता से वाक्य को बनाओ:
For example :
A farmer works in the field.
NCERT Solutions for Class 2 English Chapter 16 I am the Music Man Lets Write Q1
Question 1.
Now write the sentences here:
अब इन वाक्यों को यहाँ लिखो:
Answer.

  1. A farmer works in the field.
  2. A soldier wears a uniform.
  3. A singer sings songs.
  4. An electrician repairs lights.
  5. A pilot flies a plane.
  6. An actor acts in films.
  7. A musician plays music.

Question 2.
How many musical instruments can you find in this maze? Try to circle at least four.
इन भूल-भुलैया में तुम कितने बाजों को खोज सकते हो? कम-से-कम चार पर घेरा लगाने की कोशिश करो।
Answer.
NCERT Solutions for Class 2 English Chapter 16 I am the Music Man Lets Write Q2

Question 3.
Change these words from singular to plural:
दिए गए शब्दों को एकवचन से बहुवचन में परिवर्तित करो:
Answer.
NCERT Solutions for Class 2 English Chapter 16 I am the Music Man Lets Write Q3

NCERT Solutions for Class 2 English Chapter 16 I am the Music Man Lets Write Q3.1

We hope the NCERT Solutions for Class 2 English Chapter 16 I am the Music Man, will help you. If you have any query regarding NCERT Solutions for Class 2 English Chapter 16 I am the Music Man, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 15 एक्की-दोक्की

NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 15 एक्की-दोक्की are part of NCERT Solutions for Class 2 Hindi. Here we have given NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 15 एक्की-दोक्की.

Board CBSE
Textbook NCERT
Class Class 2
Subject Hindi
Chapter Chapter 15
Chapter Name एक्की-दोक्की
Number of Questions 9
Category NCERT Solutions

NCERT Solutions for Class 2 Hindi Rimjhim Chapter 15 एक्की-दोक्की

कहानी का सारांश
एककेसवाली और दोनकेसवाली नामक दो बहनें थीं। दोनों अपनी अम्मा और बाबा के साथ एक छोटे-घर में रहती थीं। एककेसवाली के एक ही बाल था, इसलिए सब उसे एक्की कहकर बुलाते थे। दोनकेसवाली के दो बाल थे, इसलिए सब उसे दोक्की कहकर बुलाते थे। दोनकेसवाली बड़ी घमंडी थी। अम्मा दोनकेसवाली को दुनिया की सबसे सुंदर लड़की समझती थी। किंतु बाबा को इन चीजों के बारे में सोचने की फुरसत नहीं थी। दोक्की हमेशा अपनी बहन पर रौब जमाती रहती थी। एक दिन एक्की घने जंगल में गई। चलते-चलते वह घने जंगल के बीच जा पहुँची। चारों तरफ़ सन्नाटा था। अचानक उसने एक आवाज़ सुनी-पानी? मुझे प्यास लगी है। कोई पानी पिला दो। एक्की ने चारो तरफ़ घूमकर देखा, तो वहाँ कोई नहीं था। फिर उसने देखा कि एक सूखी हुई मुरझाई मेंहदी की एक झाड़ी के पत्ते फरफरा रहे थे। पास ही पानी की धारा बह रही थी। एक्की ने चुल्लू में पानी भरकर कई बार झाड़ी के ऊपर डाला। मेंहदी की झाड़ी ने एक्की को धन्यवाद दिया और कहा कि इस मदद को मैं हमेशा याद रखेंगी।

एक्की आगे बढ़ी तो उसने सन्नाटे में एक आवाज़ सुनी-मुझे भूख लगी है। कोई मुझे खाना खिला दो। एक्की ने देखा कि एक मरियल-सी गाय पेड़ से बँधी हुई थी। एक्की ने घास-फूस इकट्ठा करके गाय को खिलाया। उसके बाद उसने गाय के गले में बँधी रस्सी को खोल दिया। गाय ने एक्की को धन्यवाद दिया और कहा कि वह उसकी मदद को हमेशा याद रखेगी। कि एक्की आगे चलता बनी। वह चलते-चलते बहुत थक गई। तभी उसे दूर एक झोंपड़ी दिखाई दी। एक्की दौड़कर झोंपड़ी तक गई और आवाज़ लगाई-कोई है? एक बूढी अम्मा ने दरवाजा खोला और बोली-आ गई मेरी बच्ची? मैं तुम्हारी ही राह दे अंदर आ जाओ। एक्की को झोंपड़ी में आकर बहुत अच्छा लगा। तब बूढी अम्मा ने कहा–आओ बेटी, तुम्हारे लिए नहाने का पानी तैयार है। पहले अच्छी तरह से तेल लगाओ और उसके बाद नहा लो। फिर हम खाना खाएँगे। एक्की ने बूढी अम्मा की बात मान ली। फिर जैसे ही एक्की ने अपने सिर से तौलिया। हटाया, उसके सिर पर एक नहीं बहुत सारे बाल थे। एक्की की खुशी का ठिकाना न था। उसने बढी अम्मा को धन्यवाद किया। बूढ़ी अम्मा ने मुस्कराते हुए कहा-अब तुम घर जाओ बेटी और हमेशा खुश रहो

एक्की सरपट अपने घर की तरफ चल पड़ी। रास्ते में उसे गाय ने मीठा-मीठा दूध दिया तथा झाड़ी ने हाथों पर रचाने के लिए मेंहदी दी।

घर पहुँचकर एक्की ने जब सारी कहानी सुनाई तो दोक्की कहानी सुनते ही सीधे जंगल की तरफ भागी। भागती दोक्की को न तो प्यासी झाड़ी की पुकार सुनाई पड़ी और न ही भूखी गाय । वह धड़धड़ाती हुई झोंपड़ी में घुस गई और बूढी अम्मा को हुक्म दिया-मेरे नहाने के लिए पानी तैयार करो। हाँ, आओ मैं तुम्हारी ही राह देख रही थी। पानी तैयार है, नहा लो। बूढी अम्मा ने दोक्की से कहा। झटपट नहाने के बाद जैसे ही दोक्की ने तौलिया सिर से हटाया, उसकी चीख निकल गई। उसके बचे दो बाल भी झड़ गए थे। रोते-रोते दोक्की घर की तरफ़ चलने लगी। रास्ते में उसे गाय ने सींग मारा और मेंहदी की झाड़ी ने काँटे चुभो दिए। दोक्की को सबक मिल चुका था। इसके बाद एक्की-दोक्की अपने अम्मा-बाबा के साथ खुशी-खुशी रहने लगीं।

शब्दार्थ: रौब-दबदबा, धाक। चुल्लू कुछ लेने या नापने के लिए गहरी की हुई हथेली, अंजुली। सरपट-तेज़। रचा-बनाए।

प्रश्न-अभ्यास

कहानी से

प्रश्न 1
क्या बूढ़ी अम्मा पहले से जानती थी कि एक्की और दोक्की उनके घर आनेवाली हैं? तुम्हें कैसे पता चला?
उत्तर:
हाँ, बूढी अम्मा को पता था कि एक्की और दोक्की उनके घर आने वाली हैं। यह इस बात से जाहिर होता है कि अम्मा ने दोनों को कहा कि वह उनकी राह देख रही थी। अम्मा ने एक्की और दोक्की के लिए पूरे इंतजाम भी कर रखे थे।

प्रश्न 2
दोक्की का मेंहदी की झाड़ी और गाय पर ध्यान क्यों नहीं गया?
उत्तर:
दोक्की बड़ी तेजी से और अपनी ही धुन में अम्मा की झोंपड़ी की तरफ़ भाग रही थी, इसलिए उसका ध्यान मेंहदी की झाड़ी और गाय पर नहीं गया।

प्रश्न 3
एक्की ने झाड़ी और गाय की मदद कैसे की?
उत्तर:
एक्की ने अपने चुल्लू में पानी भरकर कई बार झाड़ी पर डाला और उसकी प्यास बुझाई। फिर उसने घास-फूस इकट्ठा किया और भूखी गाय को खिलाया। उसने गाय के गले में बँधी रस्सी
को भी खोल दिया।

मेहंदी

प्रश्न 4
मेंहदी की झाड़ी ने एक्की को लगाने को मेंहदी दी। मेंहदी की झाड़ी से लगाने के लिए मेंहदी कैसे तैयार की जाती है? पता करो और सही क्रम में लिखो।
उत्तर:
पहले मेंहदी की झाड़ी से उसके पत्ते तोड़ो। पत्ते तोड़ने के बाद उन्हें अच्छी तरह से धो लो। फिर उन पत्तों को पीसकर उसका पेस्ट तैयार करो।पेस्ट तैयार होने के बाद उसे अपने हाथों में अपने पसंद की डिजाइन के अनुसार लगा लो।

प्रश्न 5
मेंहदी जब रचाई जाती है तब उसका रंग गाढ़ा होता है और धीरे-धीरे फ़ीका पड़ता जाता है। किन-किन चीजों का रंग कुछ समय बाद फ़ीका हो जाता है?
उत्तर:
मेंहदी …………. “कमरे के दरवाजों पर किया गया रंग-रोगन
सूती कपड़े …….”कॉपी पर पेंसिल से लिखे गए अक्षर

प्रश्न 6
नीचे दी गई जगह में अपनी हथेली को रखो। अब इसके चारों ओर पेंसिल फिराओ। लो बन गया तुम्हारा हाथ। मेंहदी से जो डिज़ाइन तुम अपनी हथेली पर बनाना चाहते हो वह बनाओ।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।

अपने मन से

प्रश्न 7
कहानी में दोनों बहनों के नाम उनके बालों की संख्या पर पड़ा। सोचकर खाली जगह में नाम लिखो।
NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 15 एक्की-दोक्की Q7

तुम्हारे वाक्य

प्रश्न 8
नीचे कुछ वाक्य लिखे हैं। हर वाक्य में एक मोटा शब्द छपा है। उनकी मदद से तुम अपने मन से सोचकर वाक्य बनाओ और कक्षा में बताओ।

  • जंगल में चारों तरफ़ सन्नाटा था। ।
  • बाबा को सोचने की फुर्सत ही कहाँ, काम में जो उलझे रहते थे।
  • वह सरपट घर की तरफ़ दौड़ चली।
  • मेंहदी की झाड़ी मुरझा गई थी।

उत्तर:

  • आधी रात के समय पूरी तरह से सन्नाटा छा जाता है।
  • कमल को परीक्षा के समय पढाई के अलावा किसी भी काम की फुर्सत नहीं रहती।
  • कुत्ते को देखते ही बिल्ली सरपट भागी।।
  • गरमी के दिनों में फूल जल्दी मुरझा जाते हैं।

नाम-काम

एक्की ने देखा कि एक मरियल-सी गाय पेड़ से बँधी हुई थी।
एक्की, गाय और पेड़ नामवाले शब्द हैं।
देखा और बँधी कामवाले शब्द हैं।

प्रश्न 9
कहानी में से ऐसे पाँच-पाँच शब्द और छाँटकर लिखो।
उत्तर:
NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 15 एक्की-दोक्की Q9

We hope the NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 15 एक्की-दोक्की will help you. If you have any query regarding NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 15 एक्की-दोक्की, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 14 नटखट चूहा

NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 14 नटखट चूहा are part of NCERT Solutions for Class 2 Hindi. Here we have given NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 14 नटखट चूहा.

Board CBSE
Textbook NCERT
Class Class 2
Subject Hindi
Chapter Chapter 14
Chapter Name नटखट चूहा
Number of Questions 15
Category NCERT Solutions

NCERT Solutions for Class 2 Hindi Rimjhim Chapter 14 नटखट चूहा

कहानी का सारांश
एक बड़ा ही नटखट, शरारती तथा चालाक चूहा था। वह हमेशा कुछ-न-कुछ शरारत करता रहता था। एक दिन उसने सोचा-बारिश के कारण बिल में रहते बहुत दिन हो गए। आज मैं शहर जाऊँगा। यह सोचकर नटखट चूहा झटपट तैयार होकर शहर की तरफ़ चल पड़ा। रास्ते में उसे एक कपड़े की दुकान दिखाई पड़ी। वह चुपचाप दुकान के अंदर चला गया। दुकानदार ने जब चूहे को देखा तो उसने चूहे से पूछा कि वह उसकी दुकान में क्या कर रहा है। चूहे ने दुकानदार को बताया कि वह अपनी टोपी के लिए कुछ कपड़ा खरीदने आया है। दुकानदार ने कहा कि वह चूहे को कुछ भी नहीं बेचता। इस पर चूहा क्रोधित हो उठा तथा एक गीत गाने लगा

रातों रात मैं आऊँगा
अपनी सेना लाऊँगा
तेरे कपड़े कुतरूंगा।

यह सुनकर दुकानदार डर गया और उसने चूहे को रेशमी कपड़े का एक टुकड़ा दे दिया। कपड़े का टुकड़ा लेकर चूहा दर्जी की दुकान में जा पहुँचा। चूहे ने दर्जी को रेशमी कपड़ा दिया और एक अच्छी टोपी सिल देने को कहा। दर्जी ने चूहे को डाँटा और कहा कि इसके लिए उसके पास समय नहीं है। इस पर चूहा गुस्से में फिर वही गीत गाने लगा। इस पर दर्जी भी घबरा गया। उसने डर कर तुरंत चूहे के लिए एक सुंदर-सी टोपी तैयार कर दी। नटखट चूहे ने उस टोपी को पहना और आइने में अपने चेहरे को निहारा। यह टोपी तो एकदम सादी है। मैं इस पर चमकीले सितारे लगवाऊँगा-चूहे ने सोचा। चूहा कूदता-फाँदता एक छोटी-सी दुकान में पहुँचा, जहाँ सुनहरे तथा रुपहले सितारे बिक रहे थे। चूहे ने दुकानदार से कहा कि मैं अपनी टोपी के लिए सुनहरे और रुपहले सितारे खरीदने आया हूँ। इस पर दुकानदार ने क्रोधित होकर कहा कि यहाँ से भाग जाओ, मुझे बेवकूफ़ बनाने की कोशिश मत करो। इस पर चूहे ने गुस्से में इस वाक्य को दोहराया

रातों-रात मैं आऊँगा
अपनी सेना लाऊँगा
सारे सितारे बिखेरूँगा

चूहे की इस धमकी से दुकानदार डर गया उसने चूहे से कहा कि वह उसकी टोपी में रंग-बिरंगे सितारे टाँक देगा। जब टोपी तैयार हो गई तो चूहे ने टोपी पहनकर खुद को आइने के सामने निहारा। उसने सोचा -मैं किसी राजा से कम नहीं लग रहा। चलकर अपनी चमकीली टोपी राजा को दिखाता हूँ। चूहा राजा के पास जा पहुँचा। उसने राजा से पूछा कि वह कैसा लग रहा है। इस पर राजा ने उत्तर दिया-वाह! तुम तो एकदम राजकुमार लग रहे हो। इस पर चूहा झटपट बोला-अच्छा, तो फिर उतरो सिंहासन से। यहाँ मैं बैठेंगा। यह सुनकर राजा चूहे पर हँसी। उसने चूहे से भाग जाने को कहा। उसने कहा कि यह सिंहासन चूहे के लिए नहीं है। केवल राजा ही इस पर बैठ सकता है। इस पर चूहे ने कहा

रातों-रात मैं आऊँगा।
अपनी सेना लाऊँगा
तेरे कान कुतरूंगा।

यह सुनकर राजा डर से काँपने लगा। उसने सोचा, चूहों की फ़ौज तो पूरे महल को तहस-नहस कर देगी। भयवश उसने चूहे को सिंहासन पर बैठने की अनुमति दे दी। चूहा काफी देर तक सिंहासन पर बैठा रहा। फिर खुशी-खुशी घर की ओर चल पड़ा। उसने अपनी चमकीली टोपी अपने सभी साथियों को दिखाई। उसके सभी साथी उसकी कहानी सुनना चाहते थे।

शब्दार्थ: नटखट-चंचल। झटपट-जल्दी, तुरंत। दर्जी-कपड़े सीने वाला। आइना-दर्पण, शीशा। सुनहरा-सोने के रंग का। रुपहला-चाँदी के रंग का। सितारे-तारे। निहारना-देखना। सरपट-बहुत तेज़ी से चलना। सिंहासन-राजाओं का श्रेष्ठ आसन, राजगद्दी। फ़ौज-सेना।

प्रश्न-अभ्यास

कहानी से

प्रश्न 1
दर्जी चूहे की किस बात से डर गया?
उत्तर:
दर्जी चूहे की इस बात से डर गया कि वह रात में चूहों की अपनी सेना के साथ आएगा तथा उसके सारे कपड़े कुतर देगा।

प्रश्न 2
चूहा टोपी क्यों पहनना चाहता था?
उत्तर:
चूहा टोपी इसलिए पहनना चाहता था ताकि वह सुंदर तथा राजकुमार की तरह दिखे।

प्रश्न 3
चूहा टोपी पर सितारे क्यों लगवाना चाहता था?
उत्तर:
चूहा अपनी टोपी पर सितारे इसलिए लगवाना चाहता था ताकि उसकी टोपी सुंदर दिखे।

प्रश्न 4
दर्जी ने चूहे की टोपी सिलने से क्यों मना कर दिया था?
उत्तर:
दर्जी ने चूहे की टोपी सिलने से इसलिए मना कर दिया था क्योंकि इससे उसका समय खराब होता।

पहले क्या हुआ

  • चूहा राजा के दरबार में गया।
  • दर्जी ने चूहे की टोपी सिल दी।
  • चूहा दुकानदार के पास सितारे लेने गया।
  • चूहे को रेशमी कपड़े की कतरन मिली।
  • चूहा सिंहासन पर बैठ गया।
  • चूहा तैयार होकर शहर की तरफ़ निकल पड़ा।

उत्तर:

  • चूहा तैयार होकर शहर की तरफ़ निकल पड़ा।
  • चूहे को रेशमी कपड़े की कतरन मिली।
  • दर्जी ने चूहे की टोपी सिल दी।
  • चूहा दुकानदार के पास सितारे लेने गया।
  • चूहा राजा के दरबार में गया।
  • चूहा सिंहासन पर बैठ गया।

तुम्हारी समझ से 

प्रश्न 5
बारिश के मौसम में ऐसा क्या होता है जिससे चूहा अपने बिल में से निकल नहीं पाया होगा?
उत्तर:
बारिश के मौसम में चारों तरफ़ पानी-ही-पानी और कीचड़-ही-कीचड़ फैलने के कारण चूहा अपने बिल में से नहीं निकल पाया होगा।

प्रश्न 6
क्या तुम्हें भी चूहा नटखट लगा? क्यों?
उत्तर:
हाँ, मुझे भी चूहा काफी नटखट लगा। क्योंकि उसने अपनी शरारत तथा नटखटपन से अंततः अपने काम सभी से करवा लिए। उसने अपनी टोपी सिलवा ली, उस पर सितारे भी जड़वा लिए तथा अंततः राजा के सिंहासन पर बैठने में भी सफल रहा।

प्रश्न 7
कपड़े वाले ने, दर्जी ने, सितारे वाले ने चूहे की बात पर ध्यान नहीं दिया। तुम्हें इसका क्या कारण लगता है?
उत्तर:
किसी को भी एक चूहे का टोपी पहनना तथा उस पर सितारे लगानेवाली बात गले नहीं उतर रही होगी। सब सोच रहे होंगे कि यह चूहे की मसखरी है। इसलिए किसी ने चूहे की बात पर ध्यान
नहीं दिया होगा।

अँगूठे की छाप से चूहा

प्रश्न 8
पिछले साल तुमने अँगूठे की छाप से चिड़िया, अनार, गठरी, कठपुतली बनाई थी। अँगूठे की छाप से अपनी पसंद के कुछ और चित्र बनाओ।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।

किसके पास जाओगे

प्रश्न 9
चूहा अपने कामों के लिए बहुत-से लोगों के पास गया। इन कामों के लिए तुम किसके पास जाओगे?
उत्तर:
NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 14 नटखट चूहा Q9

एक-अनेक

प्रश्न 10
खाली जगह भरोः
उत्तर:

  • इस कमरे में दो खिड़कियाँ हैं।                                (खिड़की)
  • बुआ समीना के लिए ढेरों कॉपियाँ लाईं।                      (कॉपी)
  • लड़कियाँ मैदान में फुटबॉल खेल रही हैं।                   (लड़की)
  • गोविंद तेज़ी से सीढ़ियाँ चढ़ रहा था।                           (सीढ़ी)
  • गंदी जगह पर मक्खियाँ भिनभिनाती रहती हैं।             (मक्खी)

तुम्हारी बात

प्रश्न 11
तुम बजाज होते तो चूहे को कपड़े देते या नहीं? क्यों?
उत्तर:
यदि मैं बजाज होता तो चूहे को कपड़े नहीं देता क्योंकि एक चूहे के लिए कपड़े का कोई मतलब नहीं है।

प्रश्न 12
चूहा राजा बनकर देखना चाहता था। तुम्हारे विचार से राजा दिन-भर क्या करते होंगे?
उत्तर:
राजा दिन-भर अपनी प्रजा के कल्याण तथा अपने राज्य की रक्षा हेतु कार्यक्रम बनाते होंगे तथा विचार-विमर्श करते होंगे।

प्रश्न 13
तुम चूहा बनना पसंद करोगे या राजा? क्यों?
उत्तर:
मैं राजा बनना पसंद करूंगा। मैं राजा बनना इसलिए पसंद करूंगा ताकि लोगों की समस्याओं को हल कर सकें और उनके दुख-दर्द को दूर कर सकें।

कैसे हो काम

प्रश्न 14
दर्जी अपने काम में कैंची, फीते, मशीन, धागे आदि का इस्तेमाल करता है। ये लोग किन चीज़ों की मदद से अपना काम करते हैं
उत्तर:
NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 14 नटखट चूहा Q14

दर्जी का र

प्रश्न 15
‘दर्जी’ शब्द में ‘र’ की आवाज़ है जिसे ऊपर NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 14 नटखट चूहा Q15.1 निशान लगाकर लिंखा जाता है। ऐसे ही कुछ और शब्द लिखो।
उत्तर:
NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 14 नटखट चूहा Q15

We hope the NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 14 नटखट चूहा will help you. If you have any query regarding NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 14 नटखट चूहा, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 13 सूरज जल्दी आना जी

NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 13 सूरज जल्दी आना जी are part of NCERT Solutions for Class 2 Hindi. Here we have given NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 13 सूरज जल्दी आना जी.

Board CBSE
Textbook NCERT
Class Class 2
Subject Hindi
Chapter Chapter 13
Chapter Name सूरज जल्दी आना जी
Number of Questions 12
Category NCERT Solutions

NCERT Solutions for Class 2 Hindi Rimjhim Chapter 13 सूरज जल्दी आना जी

कविता का सारांश
प्रस्तुत कविता ‘सूरज जल्दी आना जी’ के कवि रमेश तैलंग हैं। इस कविता में बच्चे सूरज से जल्दी निकलने का आग्रह कर रहे हैं। बच्चे कह रहे हैं कि चारों तरफ़ कुहासा (कोहरा) फैला है तथा आर-पार कुछ भी दिखाई नहीं पड़ रहा। क्या ऐसे कोई किसी के घर टिकता है? बच्चे सूरज से सच-सच बताने के लिए कह रहे हैं। कल की बारिश में जो कपड़े भीग गए थे, वे अब तक गीले हैं। दीवार तथा दरवाजे सब-के-सबै सीले हैं। बच्चे सूरज से कह रहे हैं कि बहाना छोड़कर जल्दी आ जाओ।

काव्यांशों की व्याख्या

1. एक कटोरी, भर कर गोरी
धूप हमें भी लाना जी।
सूरज जल्दी आना जी।

जमकर बैठा यहाँ कुहासा
आर-पार न दिखता है।
ऐसे भी क्या कभी किसी के
घर में कोई टिकता है?
सच-सच जरा बेताना जी।
सूरज जल्दी आना जी।

शब्दार्थ: कुहासा-कोहरा। टिकना-ठहरना।।
प्रसंग – प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्यपुस्तक रिमझिम, भाग-2 में संकलित कविता ‘सूरज जल्दी आनी जी’ से ली गई हैं। इस कविता के कवि रमेश तैलंग हैं। इसमें कवि बच्चों के माध्यम से सूरज को जल्दी निकलने के लिए कह रहा है।

व्याख्या – बच्चे सूरज से जल्दी निकलने को कह रहे हैं। बच्चे कह रहे हैं कि यहाँ चारों तरफ़ कुहासा फैला है और आर-पार कुछ भी दिखाई नहीं पड़ रहा है। ऐसे में क्या कोई किसी के घर में टिकता है। बच्चे सूरज से इस बारे में सच-सच बताने तथा जल्दी आने को कह रहे हैं।

2. कल की बारिश में जो भीगे।
कपड़े अब तक गीले हैं।
क्या दीवारें, क्या दरवाजे
सब-के-सब ही सीले हैं।
छोड़ो आज बहाना जी।
ना-ना ना-ना ना-ना जी।
सूरज जल्दी आना जी।।

शब्दार्थ: बारिश-वर्षा। सीला-गीला, तर।
प्रसंग – पूर्ववत।
व्याख्या – बच्चे सूरज से कह रहे हैं कि कल की बारिश में जो कपड़े भीग गए थे, वे अब तक गीले हैं। दरवाजे और दीवारें भी गीली हो गई हैं। बच्चे सूरज से कह रहे हैं कि बहाना बनाना छोड़कर जल्दी से आ जाओ।

प्रश्न-अभ्यास

रंगों की बात

प्रश्न 1
कविता में धूप का रंग गोरा बताया गया है। तुम्हें धूप का रंग कैसा लगता है?
उत्तर:
उजला।

धूप कब नहीं सुहाती

प्रश्न 2
कौन-से मौसम में धूप बिल्कुल नहीं सुहाती?
उत्तर:
गरमियों के मौसम में धूप बिल्कुल नहीं सुहाती।

प्रश्न 3
तब तुम धूप से बचने के लिए क्या-क्या करते हो?
उत्तर:

  • छाता लेकर जाते हैं।
  • हल्के कपड़े पहनते हैं।
  • “कोई सनस्क्रीन क्रीम लगाते हैं।
  • “चेहरे को कपड़े से ढक लेते हैं।
  • ठंडा पानी और कोल्डड्रिंक पीते हैं।

शब्दों का मेल

प्रश्न 4
नीचे दिए गए शब्दों के आगे चार-चार शब्द लिखे हैं। इन चारों में से एक-एक शब्द अलग है। बताओ कि अलग शब्द कौन-सा है? वह शब्द बाकी सबसे अलग क्यों है?
उत्तर:
बारिश                 –           पानी, गीला, बादल, पटना। (पानी, गीला, बादल शब्द एक ही वर्ग के हैं, जबकि पटना शहर का नाम है।)
घर                      –          दरवाजा, खिड़की, साबुन, दीवार। (दरवाजा, खिड़की तथा दीवार एक ही वर्ग के शब्द हैं, जबकि साबुन एक भिन्न शब्द है।)
सूरज                   –            धरती, धूप, पसीना, गरमी। (धूप, पसीना, गरमी एक ही वर्ग के शब्द हैं, जबकि धरती एक अलग शब्द है।)
कटोरी                 –           कड़ाही, तश्तरी, चूल्हा, गिलास। (कड़ाही, तश्तरी तथा गिलास एक ही वर्ग के शब्द हैं जबकि चूल्हा शब्द इससे भिन्न है।)

अगर ऐसा हो

प्रश्न 5
अगर धूप न हो तो क्या होता?
उत्तर:
यदि धूप नहीं उगती तो पृथ्वी पर जीवन बड़ा ही मुश्किल हो जाता प्रकाश के अभाव में “पेड़-पौधे मुरझा जाते। शरीर को ऊर्जा नहीं मिल पाती तथा जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता।

प्रश्न 6
अगर हवा न हो तो क्या होगा?
उत्तर:
अगर हवा न हो तो हम साँस नहीं ले पाएँगे। हवा के अभाव में मनुष्य, जीव-जंतु, पशु-पक्षी सबमर जाएँगे।

प्रश्न 7
अगर पानी न हो तो क्या होगा?
उत्तर:
पानी जीवन के लिए आवश्यक है। इसके बिना जीवन की कल्पना तक नहीं की जा सकती।

प्रश्न 8
अगर पेड़-पौधे न हों तो क्या होगा?
उत्तर:
पेड़-पौधे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। पेड़-पौधों से ही बारिश होती है। पेड़-पौधे जीवन “का आधार हैं। इनके बिना जीवन काफी मुश्किल हो जाएगा।

कौन-सा बहाना

प्रश्न 9
सूरज का अभी आने का मन नहीं है। वह बच्चों को क्या बहाने बनाकर मना करेगा?
उत्तर:
आज़ मेरी तबीयत ठीक नहीं है। आज मैं नहीं आ पाऊँगा।
आज मैं अपने दोस्तों के साथ खेल रहा हूँ। आज मैं नहीं आ पाऊँगा।

कुहासा

प्रश्न 10
कुहासे का मतलब है-कोहरा या धुंध। कोहरा किस मौसम में छा जाता है?
उत्तर:
कोहरा सरदियों में छा जाता है।

सूख जा भई सूख जा

प्रश्न 11
मान लो कल स्कूल से घर आते हुए तुम तेज़ बारिश में भीग गईं। तुम इन्हें कहाँ सुखाओगी? तुम्हारी ये चीजें कितने समय में सूखेंगी?
उत्तर:
मैं इन सभी चीजों को धूप में सुखाऊँगी। इन सबके सूखने में अलग-अलग समय लगेगा।

  • कमीज़ – एक से दो घंटे
  • बस्ता – पाँच से छह घंटे
  • जूते – तीन से चार घंटे

फ़र्क पहचानो

प्रश्न 12
फ़ीता-फीका

फ़ीता और फीका दोनों शब्दों में अंतर है न! इन्हें बोला भी अलग-अलग तरह से जाता है। पहले में बिंदी लगी है जबकि दूसरे फी में बिंदी नहीं है। नीचे ऐसे कुछ और शब्द दिए गए हैं। उन्हें बोल कर और सुनकर अंतर समझो। दोनों तरफ का एक-एक शब्द खुद भी जोड़ो।
उत्तर:
NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 13 सूरज जल्दी आना जी Q12

We hope the NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 13 सूरज जल्दी आना जी will help you. If you have any query regarding NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 13 सूरज जल्दी आना जी, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 12 बस के नीचे बाघ

NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 12 बस के नीचे बाघ are part of NCERT Solutions for Class 2 Hindi. Here we have given NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 12 बस के नीचे बाघ.

Board CBSE
Textbook NCERT
Class Class 2
Subject Hindi
Chapter Chapter 12
Chapter Name बस के नीचे बाघ
Number of Questions 14
Category NCERT Solutions

NCERT Solutions for Class 2 Hindi Rimjhim Chapter 12 बस के नीचे बाघ

कहानी का सारांश
किसी जंगल में एक छोटा बाघ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह जंगल के पासवाली सड़क पर निकल आया। वहाँ एक बस खड़ी थी। बस का दरवाजा खुला था। बाघ अपने पंजे को सीढ़ी पर रखकर बस के भीतर देखने लगा। उसने देखा कि बस के भीतर आगे की तरफ से घर-घर की आवाज़ आ रही है और उसके पास एक आदमी बैठा है। बाघ ने देखा कि उस आदमी के सामने एक दीवार में से बाहर की हर चीज़ साफ़ दिखाई दे रही है। बाघ ने देखा कि बस में कई लोग बैठे हैं। आगेवाली सीट पर छोटी लड़कियाँ बैठी थीं। बाघ को लगा कि लोग उससे डर रहे हैं और उसे भगाना चाहते हैं।

तभी सामने की सीट पर बैठा आदमी दरवाजा खोलकर बाहर कूद गया। बाकी लोग भी बस के पीछेवाले दरवाजे से बाहर भागने लगे। लोगों को भागता देखकर बाघ घबरा गया और बस के आगेवाले पहिये के पास जाकर दुबक गया। किंतु वहाँ उसे अच्छा नहीं लगा। थोड़ी देर के बाद वह बाहर निकला तथा बस के सामने वाली सीट पर बैठकर बाहर देखने लगा। सामने से काफी लोगों से भरी बस आ रही थी। बाघ सोचने लगा कि आखिर उसे देखकर लोग क्यों भाग गए।

शब्दार्थ: पंजा-पैर की अगॅलियों सहित अगला चौड़ा भाग। अज़ीब-विचित्र, अनोखा। चीज़-वस्तु। दरवाज़ा-द्वार, फाटक। पहिया-चक्का।

प्रश्न-अभ्यास

ऐसा क्यों

प्रश्न 1
बस के नीचे पहुँचकर छोटे बाघ को अच्छा क्यों नहीं लगा?
उत्तर:
बस के नीचे पहुँचकर छोटे बाघ को इसलिए अच्छा नहीं लगा क्योंकि वह फिर से बस के भीतर जाना चाहता था।

प्रश्न 2
क्या तुमने कभी किसी बस या जीप से नीचे झाँककर देखा है? तुम्हें वहाँ क्या दिखाई दिया?
उत्तर:
हाँ, मैंने बस के नीचे झाँककर देखा है। उसके नीचे काफी कलपुर्जे तथा पेट्रोल की टंकी होती है।

प्रश्न 3
बस के अगले हिस्से से घर-घर की आवाज़ क्यों आ रही थी?
उत्तर:
बस के अगले हिस्से से घर-घर की आवाज़ उसके इंजन से आ रही थी।

प्रश्न 4
बस में ज्यादातर लोग दायीं तरफ़ क्यों बैठे थे?
उत्तर:
चूँकि बस में दायीं तरफ़ ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था थी, इसलिए उस तरफ़ ज्यादा लोग बैठे थे।

प्रश्न 5
बस में इतने सारे लोग बैठे थे पर बाघ का ध्यान दो छोटी लड़कियों पर ही गया। क्यों?
उत्तर:
बाघ का ध्यान सबसे पहले दो छोटी लड़कियों पर इसलिए गया, क्योंकि वे आगे की सीट पर बैठी थीं।।

तो क्या होता
अगर बाघ बस की छत पर चढ़ जाता तो

प्रश्न 6
उसे दुनिया कैसी दिखाई देती?
उत्तर:
यदि बाघ बस की छत पर चढ़ जाता तो उसे तरह-तरह के लोग, गाड़ियाँ, घर इत्यादि दिखाई देते। बाघ के लिए वह एक विचित्र दुनिया होती।

प्रश्न 7
आस-पास के लोग क्या करते?
उत्तर:
आस-पास के लोग उसे बस की छत पर बैठा देखकर डरकर भाग खड़े होते।

करके बताओ
बाघ दुबक कर बैठ गया था। करके बताओ, नीचे लिखे काम वह कैसे करेगा?
NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 12 बस के नीचे बाघ Q7
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।

क्या समझे?
सामने की सीट पर बैठा आदमी उठा और अपनी दाहिनी ओरवाला दरवाज़ा खोलकर बाहर कूद गया।

प्रश्न 8
यह व्यक्ति कौन था?
उत्तर:
यह व्यक्ति बस का ड्राइवर था।

प्रश्न 9
बस में कितने दरवाजे थे?
उत्तर:
तीन।

प्रश्न 10
आगे क्या हुआ होगा? कहानी सुनाओ।
उत्तर:
बस के सामनेवाली सीट पर बैठे बाघ ने सामने देखा तो एक बस आ रही थी। बस में बहुत सारे लोग बैठे थे। बाघ को देखते ही लोग शोर-गुल मचाने लगे तथा इधर-उधर भागने लगे। यह देखकर शेर घबरा गया तथा जंगल की तरफ़ भाग खड़ा हुआ।

डर-निडर

(क) बस में बैठे लोग बाघ के बच्चे से डर रहे थे। बाघ भी उन लोगों से डर रहा था। सोचो, इन्हें कैसा लगता होगा जब कोई इनसे डर जाता है
उत्तर:
छिपकली – छिपकली स्वयं भी मनुष्य से डरती है। मनुष्य को उससे डरता हुआ देखकर उसे आश्चर्य होता होगा। कुत्ता-जब कुत्ते से आदमी डरता है तो कुत्ते को स्वयं पर गर्व महसूस होता होगा। वह सोचता होगा कि वह इतना शक्तिमान है कि मनुष्य को भी डरा सकता है।
चूहा – चूहा आदमी से डरता है। लेकिन जब आदमी चूहे से डरने लगे तो चूहे को अच्छा लगता होगा।
साँप – साँप को देखकर जब लोग डर जाते हैं तो साँप को अपनी ताकत पर घमंड होता होगा।

(ख) बाघ डरकर बस के नीचे दुबक गया। तुम डर लगने पर क्या करते हो? कहाँ दुबकते हो?
उत्तर:
बिस्तर के नीचे अथवा दरवाजे के पीछे।।

(ग) बाघ से सब डरते हैं, पर इस कहानी में लोग बाघ के बच्चे से भी डर गए? ऐसा क्यों हुआ?
उत्तर:
लोग बाघ के बच्चे को देखकर इसलिए डर गए क्योंकि वह था तो बाघ ही। बाघ नामक जाति से ही मनुष्य डरता है-चाहे वह छोटा हो या बड़ा।

अनोखी दीवार

बस के सामने वाली दीवार अलग तरह की थी। उसके आर-पार देखा जा सकता था।

प्रश्न 11
वह दीवार क्या थी?
उत्तर:
वह दीवार बस के आगे के हिस्से का शीशा थी।

प्रश्न 12
किन-किन चीजों के आर-पार देखा जा सकता है?
उत्तर:
शीशा, पानी, पतला और पारदर्शी कपड़ा।

प्रश्न 13
किन-किन चीजों के आर-पार नहीं देखा जा सकता?
उत्तर:
लकड़ी की दीवार, सीमेंट की दीवार, पत्थर की दीवार, किताब, कॉपी, आदि।

शब्दों का खेल
आओ शब्दों की अंत्याक्षरी खेलें।
अंत्याक्षरी की शुरुआत हम कर देते हैं। उसे आगे बढ़ाओ।
बाघ → घर → रूमाल → लेकिन → नमक → कमल → लडका → काम

कहानी से आगे

प्रश्न 14
तुम्हारे घर या स्कूल के आस-पास कौन-कौन-से जानवर या पक्षी नज़र आते हैं? पता करो।
उत्तर:
NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 12 बस के नीचे बाघ Q14

कितने पहिए

कुछ गाड़ियों में दो पहिये होते हैं, कुछ में तीन और कुछ में चार। कक्षा में बातचीत करो और नीचे सही खानों में गाड़ियों के नाम लिखो।
उत्तर:
NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 12 बस के नीचे बाघ Q14.1

We hope the NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 12 बस के नीचे बाघ will help you. If you have any query regarding NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 12 बस के नीचे बाघ, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.