NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 12 कैसे -कैसे बदले घर

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 98)
पता करो और लिखो
प्रश्न 1.
अपने घर में दादा-दादी या उनकी उम्र के किसी बड़े व्यक्ति से पता करो कि जब वे 8-9 वर्ष के थे, तब
वे कहाँ रहते थे?
उत्तर:
तब वे गाँव में रहते थे।

प्रश्न 2.
उनका घर किन-किन चीजों से बना था?
उत्तर:
उनका घर ईंट, सीमेंट, बाँस, फूस तथा लकड़ी से बना था।

प्रश्न 3.
क्या उनके घर में टॉयलेट था?
उत्तर:
हाँ, उनके घर में टॉयलेट था।

प्रश्न 4.
उनके घर में खाना कहाँ बनता था?
उत्तर:
उनके घर में खाना रसोईघर में बनता था।

प्रश्न 5.
चेतनदास का घर बनाने में मिट्टी का भरपूर इस्तेमाल हुआ। क्यों?
उत्तर:
क्योंकि दीवार मिट्टी तथा लकड़ी के फट्ठों के फ्रेम पर बना था। लकड़ी के फ्रेम पर मिट्टी की कई परतें चढ़ाई गई थी। मिट्टी की मोटी परतें ठंढ़ तथा गर्मी से घर की सुरक्षा करती है।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 100)
चेतनदास बताते हैं कि टॉयलेट की सफाई और मल-मूत्र उठाने के लिए बस्ती से लोग आते थे। उन्हें घर के किसी और हिस्से में आने-जाने की मनाही थी।
प्रश्न 1.
जो लोग टॉयलेट का उपयोग करते थे, वे ही उसे साफ क्यों नहीं करते थे? चर्चा करो।
उत्तर:
उस समय टॉयलेट साफ करना गंदा काम माना जाता था।

प्रश्न 2.
क्या तुम्हारे घर में टॉयलेट है? उसे कौन साफ करता है?
उत्तर:
हाँ, मेरे घर में टॉयलेट है। उसे हमलोग ही साफ करते हैं। एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 101, 102) नई-नई चीजें

प्रश्न 3.
तुम्हारा अपना मकान किन-किन चीजों से बना है?
उत्तर:
मेरा मकान सीमेंट, बालू, लोहे की छड़ों तथा लकड़ी से बना है।

प्रश्न 4.
पता करो तुम्हारे दोस्त का मकान किन-किन चीजों से बना है? दोनों में क्या कोई अंतर है? लिखो।
उत्तर:
मेरे दोस्त का मकान सीमेंट, बालू, लोहे की छड़ों तथा लकड़ी से बना है। मेरे मकान तथा मेरे दोस्त के मकान में कोई अंतर नहीं है। परन्तु मेरा मकान मेरे दोस्त के मकान की अपेक्षा थोड़ा बड़ा है।

प्रश्न 5.
तुम्हारे अनुसार चेतनदास जी के पोता-पोती बड़े होकर कैसे मकान में रहेंगे?
उत्तर:
वे लोग शहरों में सीमेंट तथा लोहे से बनी बहुमंजिली इमारतों में रहेंगे।

प्रश्न 6.
तुम बड़े होकर कहाँ और कैसे मकान में रहना पसंद करोगे?
उत्तर:
मैं बड़ा होकर महानगर में बने बहुमंजिली इमारत में रहना पसंद करूंगा।

प्रश्न 7.
तुमने अपने दादा-दादी या उनकी उम्र के किसी बड़े व्यक्ति के बचपन के समय मकान बनाने में इस्तेमाल हुई चीजें लिखी थीं। क्या उनमें से कुछ चीजें तुम्हारे घर बनाने में भी इस्तेमाल हुईं हैं? कौन-कौन सी?
उत्तर:
हाँ, उनमें से कुछ चीजें जैसे ईंट, सीमेंट तथा लकड़ियों का उपयोग मेरे घर बनाने में भी हुआ है।

प्रश्न 8.
चित्र को देखो। इनमें से कुछ लोगों को इनके काम के अनुसार खास नाम से बुलाया जाता है, जैसे-लकड़ी का काम करने वाले को बढ़ई कहते हैं। तुम्हारे यहाँ लकड़ी का काम करने वालों को क्या कहते हैं?
उत्तर:
मेरे यहाँ लकड़ी का काम करने वाले को बढ़ई कहते हैं।

प्रश्न 9.
चित्र को देखकर तालिका में लिखो, लोग क्या-क्या काम कर रहे हैं? वे किन-किन औजारों का इस्तेमाल कर रहे हैं?
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 12 कैसे -कैसे बदले घर 1
उत्तर:

काम औजार किस नाम से बुलाया जाता है?
1. सीमेंट तथा बालू मिलाना कुदाल राजमिस्त्री
2. पाईप लगाना पाईप कटर, हथौड़ी प्लम्बर
3. बिजली के तारों तथा उपकरणों को लगाना तार, पेंचकस, पिलास बिजली मिस्त्री

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 103)
प्रश्न 1.
क्या तुम अपने आस-पास ऐसे लोगों को जानते हो, जो ऐसे कामों से जुड़े हैं?
उत्तर:
हाँ, मैं ऐसे कुछ लोगों को जानता हूँ, जो ऐसे कामों से जुड़े हैं।

प्रश्न 2.
उनसे बात करके उनके काम के बारे में जानो। इसके बारे में अपने दोस्तों से चर्चा करो।
उत्तर:
उनमें से एक राजमिस्त्री हैं। वे घर बनाने का काम करते हैं। उन्हें सुबह जल्दी उठ कर काम सुबह 8:00 बजे से | शुरू करना होता है। दिन-भर उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ती है। उन्हें काम के बदले प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी मिलती है। जब काम नहीं मिलता है तो उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

प्रश्न 3.
अपनी अध्यापिका या घर वालों के साथ, किसी ऐसी जगह जाओ, जहाँ कोई बिल्डिंग बन रही हो। वहाँ काम कर रहे लोगों से बात करो और इन प्रश्नों के
उत्तर:
पता करके लिखो

प्रश्न 4.
वहाँ क्या बन रहा है?
उत्तर:
वहाँ एक बहुत बड़ा मार्केट बन रहा है, जिसे मॉल कहते हैं।’

प्रश्न 5.
वहाँ कितने लोग काम कर रहे हैं?
उत्तर:
वहाँ लगभग 500 लोग काम कर रहे हैं।

प्रश्न 6.
वे क्या-क्या काम कर रहे हैं?
उत्तर:
वहाँ इंजीनियर हो रहे कार्य की निगरानी तथा निरीक्षण करते हैं, राजमिस्त्री ईंटें जोड़ने का काम करते हैं। मजदूर ईंटे, सीमेंट, बालू एवं अन्य सामग्रियाँ एक जगह से उठाकर दूसरी जगहों पर पहुँचाते हैं। क्रेन ऑपरेटर क्रेन चलाते हैं।

प्रश्न 7.
वहाँ कितनी औरतें और कितने आदमी हैं?
उत्तर:
वहाँ पर लगभग 400 पुरुष तथा 100 औरतें काम करती है।

प्रश्न 8.
क्या वहाँ बच्चे भी काम कर रहे हैं? वे क्या काम कर रहे हैं?
उत्तर:
नहीं, वहाँ पर बच्चे काम नहीं कर रहे हैं। कुछ बच्चे वहाँ पर खेल रहे हैं।

प्रश्न 9.
काम कर रहे लोगों को रोज के कितने रुपये मिलते हैं? किन्हीं तीन लोगों से पूछो।
उत्तर:
बढ़ई तथा राजमिस्त्री को रोज के 250.00 रुपये, मजदूर को रोज के 150.00 रुपये तथा क्रेन ऑपरेटर को रोज के 500.00 रुपये मिलते हैं।

प्रश्न 10.
काम कर रहे लोग कहाँ रहते हैं?
उत्तर:
कुछ लोग बिल्डिंग साईट पर बने अस्थाई मकानों में तथा कुछ लोग अपने घर पर रहते हैं।

प्रश्न 11.
जो बिल्डिंग बन रही है, उसे बनाने में क्या-क्या चीजें इस्तेमाल हो रही हैं?
उत्तर:
सीमेंट, बालू, गिट्टी, छड़, लकड़ी, इत्यादि।

प्रश्न 12.
पूरी बिल्डिंग बनने में अंदाज से कितने ट्रक ईंटें और कितनी सीमेंट की बोरियाँ लगेंगी?
उत्तर:
लगभग 100,000 बोरियाँ सीमेंट एवं 5000 ट्रक ईंटें लगेंगी।

प्रश्न 13.
बिल्डिंग बनाने का सामान किन-किन वाहनों में भरकर आता है-ट्रक, रेहड़ी या किसी और तरह? सूची बनाओ।
उत्तर:
बिल्डिंग बनाने का सामान ट्रकों, ट्रैक्टरों, रेहड़ी, ठेला आदि में आता है।

प्रश्न 14.
इनकी कीमत पता करो
एक बोरी सीमेंट
उत्तर:
250 रुपये।

प्रश्न 15.
एक पक्की ईंट
उत्तर:
चार रुपये।

प्रश्न 16.
एक बड़ा ट्रक रेत
उत्तर:
5000 रुपये।

प्रश्न 17.
अपनी मर्जी से कुछ और प्रश्न पूछकर उनके
उत्तर:
लिखो

प्रश्न 18.
सीमेंट के साथ कितना बालू मिलाया जाता है?
उत्तर:
एक बोरी सीमेंट के साथ 5 बोरी बालू मिलाया जाता है।

प्रश्न 19.
बन रहे बिल्डिंग का नक्शा किसने बनाया है?
उत्तर:
आर्किटेक्ट ने बन रही बिल्डिंग का नक्शा बनाया है।

प्रश्न 20.
क्रेन का उपयोग क्यों किया जा रहा है?
उत्तर:
क्रेन का उपयोग भारी वस्तुओं को ऊपर पहुँचाने के लिए किया जा रहा है।

प्रश्न 21.
क्या वहाँ पर काम कर रहे मजदूरों के बच्चे स्कूल जाते हैं?
उत्तर:
कुछ ही मजदूरों के बच्चे स्कूल जाते हैं। अधिकांश मजदूरों के बच्चे गाँव में रहते हैं तथा स्कूल नहीं जाते हैं।

प्रश्न 22.
साठ सालों में चेतनदास का मकान बनाने में जिन-जिन चीजों का इस्तेमाल हुआ उन्हें सही क्रम में लिखो-
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 12 कैसे -कैसे बदले घर 2
उत्तर:
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 12 कैसे -कैसे बदले घर 3

आओ घर बनाएँ
प्रश्न 1.
कक्षा के बच्चे 3-4 समूह में बँट जाएँ। हर समूह अलग-अलग तरह के मकान का मॉडल बनाएँ। तुम इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हो-मिट्टी, लकड़ी, कपड़ों के टुकड़े, जूते के डिब्बे, रंगीन कागज, माचिस की डिब्बी और रंग।
उत्तर:
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 12 कैसे -कैसे बदले घर 4

प्रश्न 2.
सभी घरों को एक साथ रख कर एक बस्ती बनाओ।
उत्तर:
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 12 कैसे -कैसे बदले घर 5

NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन